फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आदित्य दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के बेटे हैं। अपने करियर में उन्होंने बॉलीवुड के इतिहास की सबसे रोमांटिक कहलाने वाली फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' बनाई। आज आदित्य एक सफल निर्देशक तो हैं ही, एक अच्छे पति भी हैं। आदित्य के सपनों की रानी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी हैं। निर्देशक और अभिनेत्री की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। जहां आदित्य चोपड़ा बेहद शांत स्वभाव वाले व्यक्ति हैं वहीं रानी चुलबुली रही हैं। इनकी शादी भी काफी गुपचुप तरीके से हुई थी। आज हम जोड़ी की मुलाकात और भी फिर शादी की बात करेंगे। आदित्य और रानी पहले दोस्त थे। इनकी आपस में अच्छी बॉन्डिंग थी, लेकिन दोस्ती कब प्यार में बदल गई इन दोनों को भी पता नहीं चला। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म 'वीर-जारा' के दौरान बढ़ीं। इसको यश चोपड़ा निर्देशित कर रहे थे। वहीं, रानी फिल्म में एक पाकिस्तानी वकील के किरदार में थीं।
जन्मदिन: आदित्य चोपड़ा के बिना एक पल नहीं रह सकतीं रानी मुखर्जी, इटली में रचाई थी गुपचुप शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 21 May 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन