साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशम में हीरा ठाकुर (अमिताभ बच्चन) की पत्नी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सौंदर्या की मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया था। टेलीविजन पर इस फिल्म का इतनी बार प्रसारण हो चुका है कि अब लोगों को फिल्म के डायलॉग भी रट गए हैं। शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जिसने ये फिल्म ना देखी हो। इस फिल्म की रिलीज को 22 साल पूरे हो गए हैं। 21 मई 1999 को सूर्यवंशम रिलीज हुई थी। फिल्म में बिग बी डबल रोल में नजर आए थे। वहीं सौंदर्या ने इस फिल्म से ही हिंदी सिनेमा में कदम रखा था लेकिन इसके बाद वो किसी और बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आईं। महज 31 साल की उम्र में सौंदर्या ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। सौंदर्या साउथ सिनेमा की शानदार अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि फिल्म में उनकी झलक देखते ही लोग पागल हो जाते थे। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सौंदर्या की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी से होती थी। उन्हें साउथ की ड्रीम गर्ल कहा जाता था।
दर्दनाक: हादसे में गई थी 'ठाकुर भानु प्रताप' की बहू की जान, मौत के समय थीं दो महीने की गर्भवती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 21 May 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन