Adipurush Teaser Controversy: ओम राउत के निर्देशन में बनी रही फिल्म 'आदिपुरुष' की चारों तरफ आलोचना हो रही है। मेकर्स को पहले सोशल मीडिया ट्रोलिंक से गुजरना पड़ा और अब राजनीतिक आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है। टीजर देखने के बाद ब्रजेश पाठक भड़क गए हैं। उनका कहना है कि किसी को भी हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह डाला कि फिल्मों के जरिए लगातार भारतीय संस्कृति को बाधित और बदलने का प्रयास हो रहा है। Adipurush: 'किरदारों से खिलवाड़ हुआ तो अच्छा नहीं होगा,' आदिपुरुष के टीजर पर रामायण के लक्ष्मण का सख्त बयान
2 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : सोशल मीडिया
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाया गया है। फिल्म में रावण एक मुस्लिम आक्रमणकारी की तरह दिखता है, जबकि हनुमान जी की छवि को मान्यता से परे विकृत कर दिया गया है, जो बेहद निंदनीय है। फिल्म निर्माताओं को लगता है कि वह सिनेमाई स्वतंत्रता के नाम पर कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन, इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।" Adipurush: आदिपुरुष के टीजर पर रामायण की ‘सीता’ ने दी प्रतिक्रिया, कहा- चीजों के साथ छेड़छाड़ सही नहीं
3 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : सोशल मीडिया
राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास ने कहा, "किसी को भी हिंदू पौराणिक कथाओं को गलत तरीके से पेश करने और हिंदू देवी-देवताओं की छवि को विकृत करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।" हिंदू राष्ट्र सेना के एक फ्रिंज संगठन के सुनील राज ने कहा कि फिल्म के टीजर में मां सीता के किरदार को भी सही तरह से नहीं दिखाया गया है। हम फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।" Adipurush Fees: हे राम! भगवान के किरदार के लिए प्रभास ने मांगी इतनी फीस, देखते रह गए बाकी कलाकार
4 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 450 करोड़ के बजट में बन रही 'आदिपुरुष' को टुडी, थ्रीडी, थ्रीडी आईमैक्स जैसे फॉर्मेट में एक साथ दर्जन भर भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इस फिल्म को 12 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की भिड़ंत शाहरुख खान की 'पठान' से होगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर बॉक्स ऑफिस का किंग कौन बनेगा? Ram Abram: अरविंद अकेला की फिल्म 'राम अबराम' के पोस्टर पर मचा बवाल, लोग बोले- हिंदुओं की भावनाओं का ख्याल रखना