फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Between Adipurush Controversy bhojpuri actor arvind akela kallu film ram abram poster released on Hindu Muslim

Ram Abram: अरविंद अकेला की फिल्म 'राम अबराम' के पोस्टर पर मचा बवाल, लोग बोले- हिंदुओं की भावनाओं का ख्याल रखना

Wed, 05 Oct 2022 11:53 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 05 Oct 2022 11:53 AM IST
सार

 एक तरफ टीका लगाए और दूसरी तरफ दाढ़ी टोपी के साथ आंखों में सुरमा लगाए नजर आए भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला, फैंस बोले- ध्यान रखना।

विज्ञापन
Between Adipurush Controversy bhojpuri actor arvind akela kallu film ram abram poster released on Hindu Muslim
राम अबराम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला 'कल्लू' की आगामी फिल्म 'राम अबराम' का पोस्टर जारी हो गया है।  बता दें कि अरविंद अकेला के फैंस लम्बे समय से अभिनेता की फिल्म का इंतजार कर रहे थे। वहीं विजयदशमी से ठीक पहले अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का पोस्टर जारी कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के विवाद के बीच जारी हुआ यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। कुछ लोग अरविंद को बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ हिंदू-मुस्लिम पर बनी इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। Bollywood: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने की तलाकशुदा मर्दों से शादी, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

 

आरआरआर से हो रही तुलना
बता दें कि फिल्म 'राम अबराम' के पोस्टर में एक तरफ अरविंद का हिंदू अवतार नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम लुक दिखाई दे रहा है। ऐसे में फैंस को डर सताने लगा है कि कहीं इस फिल्म में ऐसा कुछ न हो जिसकी वजह से उनकी भावनाएं आहत हों। हालांकि, कुछ फिल्म के पोस्टर की तारीफ करते हुए इसकी तुलना एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' से कर रहे हैं। Box Office Report: पीएस-1 की कमाई में फिर हुई बढ़ोतरी, टिकट खिड़की पर विक्रम वेधा फेल, गॉडफादर मचाएगी धमाल?

 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर बोले...
अरविंद अकेला के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'भइया ऐसी कोई फिल्म मत करना जिससे हमारे सनातन धर्म को ठेस पहुंचे और भोजपुरी इंडस्ट्री को नुकसान हो।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'आरआरआर की कॉपी'। एक नेटिजन ने लिखा, 'भइया हिंदुओं की भावनाओं का ख्याल जरूर रखिएगा। Adipurush Fees: हे राम! भगवान के किरदार के लिए प्रभास ने मांगी इतनी फीस, देखते रह गए बाकी कलाकार

विज्ञापन

किस विषय पर आधारित है फिल्म?
फिल्म के पोस्टर से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी हिंदू-मुस्लिम पर आधारित होगी। फिल्म के निर्देशक देवन्द्र तिवारी ने कहा कि मैं सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में बनाना पसंद करता हूं। इस फिल्म की कहानी भी ऐसी ही एक कहानी पर आधारित है। फैंस जानते हैं कि मेरी फिल्मों की कहानी काफी दमदार और रोचक होती हैं। Mirzapur Season 3: भौकाल मचाने के लिए तैयार विजय वर्मा, 'मिर्जापुर 3' की शूटिंग पूरी कर शेयर कीं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed