फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: ‘शक्तिमान’ फिल्म से नाम जुड़ने पर ओम राउत ने कही ये बात, ‘आदिपुरुष’ में दिन-रात व्यस्त निर्देशक

Mon, 11 Jul 2022 09:32 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Mon, 11 Jul 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
Adipurush director om raut speaks to amar ujala on shaktimaan movie Ranveer singh mukesh Khanna sony pictures
निर्देशक ओम राउत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते हफ्ते हिंदी फिल्म जगत की सबसे बड़ी सुर्खी बनाने की कथित कोशिश सिरे चढ़ते नहीं दिख रही। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘शक्तिमान’ की शूटिंग रणवीर सिंह के साथ अगले साल शुरू होने की संभावनाओं के कमजोर पड़ने के साथ ही निर्देशक ओम राउत ने भी ऐसी किसी फिल्म से अपना कोई संबंध होने से इनकार कर दिया है। इन दिनों अपनी मेगा बजट फिल्म‘आदिपुरुष’ के सिलसिले में मुंबई से बाहर गए ओम राउत ने ‘अमर उजाला’ से इस बात की पुष्टि की है कि वह फिल्म ‘शक्तिमान’ की किसी भी योजना का हिस्सा नहीं हैं।

Adipurush director om raut speaks to amar ujala on shaktimaan movie Ranveer singh mukesh Khanna sony pictures
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंधेरे में फेंका गया तीर
‘कौआ कान ले गया’ की तर्ज पर मुंबई की गॉसिप मिल में फिल्म ‘शक्तिमान’ को लेकर बीते तीन चार दिन से खूब ‘कहानियां’ लिखी जा रही हैं। रणवीर सिंह के नेटफ्लिक्स पर ओटीटी डेब्यू के साथ ही ये हल्ला शुरू हुआ और लिखने वालों ने ऐसी ऐसी ‘कहानियां’ फिल्म ‘शक्तिमान’ को लेकर लिख डालीं कि पूछो मत। डिजिटल की दुनिया में सच्ची खबर से जल्दी इस तरह के गॉसिप ही फैलते हैं लिहाजा पूरे सप्ताहांत हिंदी फिल्म जगत से जुड़े अधिकतर लोग इसी खबर के पीछे की खबर तलाशते नजर आए।

Adipurush director om raut speaks to amar ujala on shaktimaan movie Ranveer singh mukesh Khanna sony pictures
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘बैजू बावरा’
इस बारे में पुष्टि के लिए हिंदी फिल्म जगत के कुछ निर्माता, निर्देशकों ने जब ‘अमर उजाला’ से संपर्क किया तो इस बारे में सबसे पहले अभिनेता रणवीर सिंह की टीम से संपर्क करने की कोशिश की गई। आमतौर पर उनकी टीम ऐसी खबरों के बारे में वस्तुस्थिति तुरंत साफ कर देती है। लेकिन, रविवार तक टीम प्रमुख के पास इस बारे में कोई जानकारी ना होने का संकेत यही निकला कि ऐसी कोई चर्चा फिलहाल रणवीर सिंह के इर्द गिर्द नहीं हो रही है। ये भी पता चला कि रणवीर सिंह करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पूरी करने के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ के लिए अपनी तारीखें दे चुके हैं। ऐसे में ‘शक्तिमान’ या किसी दूसरे फिल्म से उनके अगले साल जुड़ने की संभावनाएं भी नगण्य हैं।
 

Shaktimaan: मुकेश खन्ना के हाथ में रहेगी फिल्म ‘शक्तिमान’ की कमान, रणवीर सिंह की तरफ से अब तक नहीं ग्रीन सिग्नल

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush director om raut speaks to amar ujala on shaktimaan movie Ranveer singh mukesh Khanna sony pictures
मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुकेश खन्ना का रहेगा क्रिएटिव कंट्रोल
मुकेश खन्ना की कंपनी के बनाए धारावाहिक ‘शक्तिमान’ पर फिल्म बनाने का एलान सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट कर चुकी है। ये फिल्म वह मुकेश खन्ना की कंपनी के साथ ही बनाएगी और इस फिल्म के क्रिएटिव फैसलों में मुकेश खन्ना का फैसला ही अंतिम माना जाएगा, ऐसा मुकेश खन्ना ‘अमर उजाला’ को पहले ही बता चुके हैं। रविवार को फिल्म ‘शक्तिमान’ का निर्देशन ओम राउत को सौंपे जाने की भी खबर उड़ी। फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ की कामयाबी के बाद ओम इन दिनों अपनी मेगा बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ का काम पूरा करने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
Adipurush director om raut speaks to amar ujala on shaktimaan movie Ranveer singh mukesh Khanna sony pictures
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओम राउत का साफ इन्कार
‘अमर उजाला’ ने निर्देशक ओम राउत से संपर्क किया और उनसे पूछा, ‘क्या फिल्म ‘आदिपुरुष’ के बाद वह अपनी अगली फिल्म के लिए ‘शक्तिमान’ पर काम करने जा रहे हैं?’ इस पर निर्देशक ओम राउत का जवाब रहा, ‘मुझे कुछ पता नहीं है कि ये खबरें कहां से आ रही हैं। मैं मुंबई से बाहर हूं।’ फिल्म ‘शक्तिमान’ के लिए सोनी पिक्चर्स की मंशा किसी हॉलीवुड निर्देशक से इस फिल्म का निर्देशन कराने की रही है, हालांकि मुकेश खन्ना ये फैसला कर चुके हैं कि उनके इस किरदार पर बनने वाली फिल्म का निर्देशन कोई भारतीय निर्देशक ही करेगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed