मनोरंजन की दुनिया में बेहद प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। अभिनेताओं या अभिनेत्रियों के लिए दर्शकों का ध्यान खींचना आसान नहीं होता है। कभी-कभी इसमें कई साल लग जाते हैं और कभी-कभी यह सिर्फ एक तस्वीर, एक फिल्म या फिर एक टीवी शो के साथ हो जाता है। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों का दिल चुराकर नेशनल क्रश बन चुकी हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
Actresses: इन अभिनेत्रियों को मिल चुका है नेशनल क्रश का टैग, लिस्ट में तृप्ति डिमरी का नाम हुआ शामिल
तृप्ति डिमरी बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। हाल ही में रिलीज हुई एनिमल की वजह से वे सुर्खियों में आ गईं। फिल्म में उनके और रणबीर कपूर के बीच के अंतरंग दृश्य की चर्चा आजकल हर ओर हो रही है। इस फिल्म के बाद से उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा हुआ है। अपनी दिलकश अदाओं से लोगों का दिल चुराने वाली तृप्ति को नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है।
इस लिस्ट में दूसरा नाम रश्मिका मंदाना का है। फिल्म एनिमल में रश्मिका ने भी अहम भूमिका निभाई है। वे साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। रश्मिका अपनी मासूमियत से लाखों दिलों पर राज करती हैं। उन्हें कई वर्ष पहले ही नेशनल क्रश का टैग दिया जा चुका है। दक्षिण भारत से लेकर हिंदी पट्टी तक,में बड़ी संख्या मेंं उनके प्रशंसक मौजूद हैं।
दिशा पटानी ने एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से अपनी शुरुआत की और फिल्म में उनके अभिनय को सभी ने पसंद किया। देखते ही देखते वे रातों रात नेशनल क्रश बन गईं। अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग लाखों में है। अब तक वे कई बड़े सितारों के साथ फिल्म में स्क्रीन साझा करती हुई नजर आ चुकी हैं। वे जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल में दिखेंगी।
प्रिया प्रकाश वारियर दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्हें ब्लिंक गर्ल कहकर भी उनके प्रशंसक बुलाते हैं। जब हम उनके बारे में बात करते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में माणिक्य मलाराया पूवी गाना आता है। इस गाने में उनके ब्लिंक करने पर लाखों लोग अपना दिल हार बैठे थे।
Animal: 'रणबीर ने मुझे गर्व महसूस कराया है', एनिमल में दामाद के दमदार अभिनय के मुरीद हुए ससुर महेश भट्ट