हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री रेखा के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक लंब अर्से बाद रेखा ऑनस्क्रीन नजर आई हैं। हाल ही में एक टीवी शो के प्रोमो में रेखा नजर आईं। वहीं रेखा के सामने आए वीडियो से कयास लगाए जा रहा है कि वो जल्दी ही एक टीवी कार्यक्रम में काम करती नजर आ सकती हैं। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस प्रोमो में रेखा अपनी फिल्म 'रामपुर का लक्षण' के सुपहिट गाने 'गुम है किसी के प्यार में दिल' गाती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि इस प्रोमो को देखकर यह बताना मुश्किल है कि रेखा छोटे पर से अभिनय की दुनिया में वापसी करेंगी या नहीं। वीडियो प्रोमो में रेखा मांग में सिंदूर लगाए और गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
रेखा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस इस प्रोमो वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि रेखा हिंदी सिनेमा की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। मुख्य अभिनेत्री के रूप में रेखा आखिरी बार फिल्म 'सुपर नानी' में नजर आईं थीं। फिल्म सुपर नानी 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
वहीं बीते दिनों रेखा कोरोना वायरस की वजह से चर्चा में थीं। दरअसल कुछ वक्त पहले रेखा के बंगले का एक सिक्योरिटी गार्ड और दो डोमेस्टिक हेल्पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इन लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद बीएमसी ने मुंबई के बांद्रा स्थित रेखा का बंगला सील कर दिया था। साथ ही रेखा को क्वारंटीन भी कर दिया गया था। रेखा के बंगले को 11 जुलाई को सील किया गया था।