साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रश्मिका ने अपने क्यूट एक्सप्रेशन से लाखों-करोड़ों लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। हर कोई उनकी डिंपल वाली स्माइल पर फिदा है। दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने सिर्फ साउथ सिनेमा में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में धमाल मचाया है। लेकिन लोगों को दीवाना बनाने वाली रश्मिका मंदाना अपने परिवार को काफी परेशान करती हैं। इतना ही नहीं, वह अपने घर में जिद्दी भी हैं और इस बात का खुलासा खुद रश्मिका ने अपने एक इंटरव्यू में किया है।
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने छोटी उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया है और इसी वजह से एक्ट्रेस का सारा ध्यान अपने काम पर रहता है। इतना ही नहीं, रश्मिका अपने और अपने काम के बीच परिवार को भी नहीं आने देतीं।
2 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह कोरोना के बीच शूटिंग के लिए घर से बाहर निकलती थीं तब उनके परिवार के लोग उनके लिए काफी डरते थे। वह नहीं चाहते थे कि रश्मिका ऐसे माहौल में बाहर जाकर काम करें। हालांकि, वह रश्मिका को कुछ कहते नहीं थे क्योंकि उन्हें पता था कि रश्मिका अपने काम को लेकर काफी जिद्दी हैं।
3 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना ने अपने इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं एक एक्टर हूं और मुझे सेट पर शूटिंग के लिए मास्क उतारना पड़ता है और मेरे परिवार के लोग इसलिए कुछ कहते नहीं थे क्योंकि ये सब मेरा काम है। मैंने कभी भी किसी को अपने और अपने काम के बीच आने नहीं दिया है।
4 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरे माता-पिता ये जानते हैं कि मैं उनकी ये बात नहीं सुनूंगी। अगर वह मुझे कहते हैं कि शूट पर मत जाओ या माहौल खराब है। तब मुझे लगता था कि मुझे अपना शूट पूरा करना चाहिए, क्योंकि जिस प्रोजेक्ट पर मैं काम कर रही हूं उसमें काफी लोगों की मेहनत और करोड़ों रुपये लगे हुए हैं।
5 of 5
पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना को सोशल मीडिया पर नेशनल क्रश का खिताब मिल चुका है। उनके एक्सप्रेशन का हर कोई दीवाना है। सोशल मीडिया पर उनकी क्यूट तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिसमें उनके चेहरे पर मौजूद अलग-अलग एक्सप्रेशन हर किसी को खुश कर दें। बता दें ‘पुष्पा’ के रश्मिका मंदाना के पास कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर की लाइन लग चुकी है।