एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी रानी मुखर्जी आने वाली हैं। रानी साल 2014 में फिल्म 'मर्दानी' में दिखाई दी थीं। अब उनकी आने वाली फिल्म 'हिचकी' का ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है।बता दें कि रानी मुखर्जी ने फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में एंट्री की थी, जिसमें उन्होंने एक बलात्कार पीड़िता का रोल किया था और न्यूड सीन देकर सनसनी मचा दी थी।
पढ़ें: दीपिका नहीं हेमा मालिनी ने निभाया पद्मावती का रोल, बोलीं- 'मैं खुश हूं मेरी रिलीज हो गई'
यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'हिचकी' का ट्रेलर 19 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है। इसी के साथ रानी मुखर्जी ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डेब्यू करेंगी। हालांकि उनके पति और निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा अभी भी सोशल मीडिया से दूर हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या आदित्य चोपड़ा भी रानी के नक्शेकदम पर चलते हैं।
रानी मुखर्जी के एक करीबी ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर नहीं आना चाहती थीं लेकिन उनकी आने वाली फिल्म 'हिचकी' को लेकर उनसे गुजारिश की गई, जिसके बाद रानी सोशल मीडिया पर आने को राजी हो गई। अब वह अपने फैंस से सीधे रूबरू हो पाएंगी।
रानी मुखर्जी ने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर आने के लिए तैयार हो पाई लेकिन अभी मुझे काफी सीखना है। मैं अपने फैंस से मिलने के लिए एक्साइटेड हूं। उनसे बात करता चाहती हूं। आज जब दुनिया डिजिटल मीडियम की है ऐसे में यह बहुत जरूरी है।
रानी की फिल्म 'हिचकी' को सिद्धार्थ पी.मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर मनीष शर्मा हैं। रानी तीन साल बाद फिर से अपने चाहने वालों का दिल धड़काने आ रही हैं। बता दें कि अक्टूबर में रानी के पिता का देहांत हो गया था। जिसके चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। फिल्म हर वर्ग के लोगों के लिए है।