बॉलीवुड में अब स्टार किड्स और अनजाने चेहरों की भरमार होने लगी है। ऐसे में इंटरनेशनल वुमेन्स डे के मौके पर एक और नया चेहरा बॉलीवुड को मिलने जा रहा है। जी हां बॉलीवुड में अब आयशा शर्मा नाम के एक और नए चेहरे की एंट्री होगी।
आयशा फिल्म तुम बिन-2 सहित कई फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नेहा शर्मा की बहन हैं। जॉन अब्राहिम के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिलहाल आयशा मॉडलिंग भी कर रही हैं और वे बिहार के नेता अजित शर्मा की बेटी हैं।
आयशा को पहले वरुण धवन के साथ फिल्म जुड़वा-2 में रोल की बात चली थी लेकिन बात बन नहीं पाई। हाल ही में उनका नाम अर्जुन कपूर के साथ फिल्म नमस्ते-इंग्लैंड के लिए भी सामने आया था। आयशा ने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है लेकिन ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म होगी।
4 of 5
Neha Sharma And Aisha Sharma
बता दें कि लोगों की नजरों में आने के लिए आएशा हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर निखिल आडवाणी आयशा और जॉन को लेकर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म को मिलाप झावेरी डायरेक्ट करेंगे। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी जो एक्शन से भरपूर होगी।
फिल्म में मंझे हुए एक्टर मनोज वाजपयी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन शूटिंग शुरू हो गई है। हालांकि फिल्म के लिए आयशा ने जॉन के साथ प्रमोशनल फोटो भी शूट किया है। फिल्म के जून 2019 में रिलीज होने के आसार हैं।