अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस काजोल ने खूब नाम कमाया। इंडस्ट्री में काजोल के काम की पहचान उनके प्रोफेशनल रवैये की वजह से भी है, जिसमें वह कोई कोताही नहीं बरतती।
पढ़ें: 'सेल्फी' के लिए काजोल को ट्रोल करने वालों को कमल हासन ने ट्विटर पर कही ये बात
काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। आज उन्हें जो शोहरत मिली है वो पिछले 25 सालों की मेहनत है। काजोल ने बताया कि पिछले 25 सालों में उन्होंने कभी शूटिंग कैंसिल नहीं की।
काजोल ने कहा कि 'अगर एक दिन की भी शूटिंग कैंसिल होती है तो उससे लाखों का नुकसान होता है। अक्सर हम सुनते हैं कि किसी फिल्म की शूटिंग कैंसिल हो गई लेकिन ये गलत है। किसी की जेब से लाखों रुपए का नुकसान हो यह ठीक नहीं है। जब तक आप वक्त और दूसरों की इज्जत नहीं करते आप सफल नहीं हो सकते। मैं अपने काम की जिम्मेदारियों का आदर करती हूं। कई बार तबियत खराब होने के बावजूद मैं काम पर पहुंची और शूटिंग कैंसिल नहीं की।'
इंटरव्यू के अनुसार काजोल ने कहा कि 'बॉलीवुड में आपको अपने काम के लाखों रुपए मिलते हैं लेकिन इसके साथ आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। कई बार काम इतना जरुरी होता है कि आप कितने भी बीमार हों लेकिन आपको उसे खत्म करना ही है। बता दें कि काजोल ने अपने करियर की शुरुआत 'बेखुदी' फिल्म से की।'
हालांकि, काजोल ने आगे बताया कि 'एक बार उन्हें अपनी मजबूरी के आगे झुकना पड़ा। मेरी बेटी नायसा इतनी बीमार थी कि उन्हें अपनी फिल्म की शूटिंग को कैंसिल करवाना पड़ा था। उसे 104 डिग्री बुखार था, जिसके बाद मैंने अपने काम को न चुनकर अपनी बेटी को चुना और शूटिंग कैंसिल की।'