‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ एक ऐसी फिल्म है, जिसने लोगों को मोहब्बत करना सिखाया। ऐसी फिल्म, जिसने हिंदी सिनेमा के पर्दे पर प्यार के मायने हमेशा के लिए बदल दिए। रील लाइफ में मोहब्बत के इजहार का तरीका भले ही कितना बदल गया हो, लेकिन राज और सिमरन की कहानी आज भी उतनी ही ताजा, रोमांचक और मधुर है।
2 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : Social Media
रिलीज के 28 साल बाद भी इस फिल्म का जादू बरकरार है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह ब्लॉकबस्टर फिल्म इतने साल बाद भी मराठा मंदिर में यह फिल्म चल रही है। बीते दिनों वैलेंटाइन वीक के दौरान फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया। गौर करने वाली बात है कि इस शानदार फिल्म के रीमेक को लेकर भी अक्सर चर्चा होती है। अब इसी क्रम में अभिनेत्री काजोल ने इसके रीमेक पर खुलकर अपनी बात रखी।
3 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : Social Media
बता दें कि अभिनेत्री काजोल अपनी सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काजोल से फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के रीमेक को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कभी खुशी कभी गम' ये दो ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें दोबारा नहीं बनाया जा सकता है, क्योंकि इन फिल्मों का एक जादू था, जो बस एक ही बार हो सकता था। अगर इन फिल्मों को दोबारा बनाया जाएगा तो यह जादू गायब हो जाएगा।' काजोल ने कहा कि इस फिल्म के रीमेक से फैंस भी खुश नहीं होंगे।
4 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : Social Media
अभिनेत्री ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए आगे कहा, 'आप हमेशा निराश होंगे, भले ही इसे कितनी अच्छी तरह से फिल्माया गया हो। जादू का एक एहसास होता है। फिल्में आपको वह एहसास देती हैं, जब आप उन्हें पहली बार देखते हैं तो आप कुछ महसूस करते हैं और कोई भी उस भावना की नकल नहीं कर सकता है।'
5 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह फिल्म 20 अक्तूबर 1995 को रिलीज हुई थी। 27 साल बाद भी फिल्म की दीवानगी बरकरार है। इस फिल्म से आदित्य चोपड़ा ने निर्देशन में कदम रखा था। फिल्म को यश चोपड़ा ने प्रॉड्यूस किया था। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में राज और सिमरन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।