चेन्नई की रहने वाली 23 वर्षीय एक एक्ट्रेस ने पुलिस में गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि 3 लोगों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बदमाशों ने दुष्कर्म के बाद उसकी चेन और कैश भी छीन लिया। आखिर ये हादसा कैसे हो गया। ये है पूरा मामला।
2 of 4
Rape, Gangrape, Acid Attack
एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया है कि उसे एक फिल्म डायरेक्टर ने रोल देने का वायदा किया था। उसे ऑडिशन देने के लिए पोरुर इलाके के कुंदराथुर स्थित एक घर में बुलाया गया था। जब वह उस घर में पहुंची तो वहां तीन लोग पहले से मौजूद थे जिन्होंने उसे तुरंत बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया।
एक्ट्रेस का आरोप है कि तीनों ने इस पूरी घटना का एक वीडियो भी बनाया है। वहीं उन तीनों अज्ञात लोगों ने एक्ट्रेस को धमकी भी दी है कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो ये वीडियो वह लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देंगे। एक्ट्रेस का आरोप है कि रेप करने वाले लोग गले में पहनी उसकी सोने की चेन और पर्स में रखे 3000 रुपये छीन लिए और भाग गए।
4 of 4
Jharkhand Police Gangrape
एक्ट्रेस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस के अनुसार एक्ट्रेस ने जिस फिल्म डायरेक्टर की बात की है वह जल्द ही किसी नई फिल्म की शुरुआत करने वाला था। उसने फिल्म में रोल देने के लिए उस एक्ट्रेस से वायदा किया था और इसी के चलते उसने एक्ट्रेस को मिलने के लिए बुलाया था। उस डायरेक्टर ने मुलाकात के लिए पोरुर इलाके में स्थित एक घर को चुना था जहां उसके साथ ये हादसा हुआ।