80 और 90 के दशक की मंझी हुई कलाकार दीप्ति नवल का आज 65वां जन्मदिन है। वह 3 फरवरी 1952 को पंजाब के अमृतसर में जन्मी थीं। बॉलीवुड में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा जाता है। बॉलीवुड में उनके करियर की शुरुआत 1978 में फिल्म जुनून से हुई थी।
दीप्ति नवल बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती हैं और श्याम बेनेगल की फिल्म जुनून से वह बड़े पर्दे पर उतरीं। यहां तक कि उन्होंने फिल्म डायरेक्शन में भी अपना हाथ अजमाया। उनकी पहली फिल्म 90 के दशक की एक्ट्रेस मनीषा कोइराला अभिनीत 'दो पैसे की धूप चार आने की बारिश' थी।
फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब सराहा था और इतना ही नहीं फिल्म को 2009 के कान फिल्म फेस्टिवल में भी जगह मिली थी। फिलहाल दीप्ति मनोरोगियों के बारे में जागरुकता फैलाने के काम से जुड़ी हुई हैं और इसके साथ ही वह विनोद पंडित चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए भी काम कर रही हैं।
शायह ही आपको पता हो कि दीप्ति के छोटे भाई संजय नवल भी एक बाल कलाकार के रूप में काम कर रहे हैं। उनकी पहली फिल्म दो पैसे की धूप चार आने की बारिश ही है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में दीप्ति मंझे हुए कलाकार दिवंगत फारुख शेख के काफी नजदीक रही हैं और उनकी सबसे ज्यादा फिल्में फारुख के ही साथ है।
बता दें कि जब दीप्ति को फारुख की मौत की खबर लगी तो वह बहुत ही रोईं थी। दीप्ति, फारुख को हमेशा इश्कबाज कहा करती थी लेकिन फारुख ने कभी उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश नहीं की। दीप्ति के पिता की चाह थी कि वह उन्हें एक चित्रकार बनाए लेकिन दीप्ति पर अभिनेत्री बनने का भूत सवार था।