‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ के बाद अब यहां लगा कॉमेडी का नया तम्बू, सुनील ग्रोवर ने शुरू की ‘सनफ्लॉवर’ की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे परदे पर पूरी तरह नकार दिए गए नए शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ के बंद होने के साथ ही इसके लीड कलाकार सुनील ग्रोवर ने अब एक नई बेव सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है। अगले साल अप्रैल में जी5 पर रिलीज होने के लिए बन रही इस सीरीज का नाम है, ‘सनफ्लॉवर’ और ये उसी तरह की सीरीज होगी जैसी फिल्मों मसलन ‘चोरी मेरा काम’, ‘विक्टोरिया नंबर 203’ या फिर ‘बंटी और बबली’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
हास्य और अपराध की मिली जुली छौंक वाली इस वेब सीरीज के बारे में सुनील ग्रोवर कहते हैं, ‘अपराध में हास्य का ये मेल बहुत ही रोचक है। पूरी वेब सीरीज की कल्पना ही एक बहुत ही शानदार तरीके से की गई है। सीरीज के किरदार काफी दिलचस्प हैं और मुझे भरोसा है कि दर्शक इन किरदारों से तारतम्य जोड़ पाएंगे। जैसा कि इसका नाम है, ये सनफ्लॉवर सोसाइटी में रहने वाले किरदारों की कहानी कहेगी।’
‘सनफ्लॉवर’ को लिखा है विकास बहल ने और वह इसे राहुल सेनगुप्ता के साथ मिलकर निर्देशित भी कर रहे हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट के सहयोग से बन रही ये वेब सीरीज जी5 की टीम से ग्रीन सिगनल पा चुकी है। जानकारी के मुताबिक इसका प्रसारण अगले साल अप्रैल में इसी ओटीटी पर किया जाएगा।