{"_id":"5e897d0f8ebc3e72b7540b86","slug":"actor-sumeet-vyas-and-wife-ekta-kaul-soon-to-be-parents-welcome-their-first-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जल्द गूंजेगी 'आरक्षण' के इस अभिनेता के घर किलकारी, कोरोना के चलते पत्नी संग हुए घर में बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जल्द गूंजेगी 'आरक्षण' के इस अभिनेता के घर किलकारी, कोरोना के चलते पत्नी संग हुए घर में बंद
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुमीत व्यास, एकता कौल
- फोटो : Social Media
Link Copied
अभिनेता सुमीत व्यास और अभिनेत्री एकता कौल के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। दोनों ने अपनी जिंदगी में जल्द ही नन्हें मेहमान के आने की जानकारी साझा की है। सुमीत ने इस बात की पुष्टि की है कि अगले महीने उनकी पत्नी बच्चे को जन्म देंगी। यह दोनों का पहला बच्चा है जिसके चलते दोनों काफी खुश हैं। उन्होंने बच्चे के नाम से लेकर सारी तैयारियां भी कर ली हैं। कोरोना वायरस के चलते दोनों काफी सावधानियां बरत रहे हैं और लोगों से मिलना भी बंद कर दिया है।
2 of 5
ekta kaul
- फोटो : Twitter
अपनी खुशी साझा करते हुए एकता ने कहा, 'हम न तो किसी को अपने घर आने दे रहे हैं और न ही कहीं बाहर निकल रहे हैं। घर का काम भी हम खुद से ही कर रहे हैं। कोरोना वायरस से ऐसी स्थितियां उत्पन्न नहीं होती तो हमारे लिए चीजें काफी आसान हो जाती। इस समय सुमीत मेरा बहुत ही अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। यह मेरे लिए बहुत ही अच्छा है कि वह प्रेगनेंसी के आखिरी महीन में मेरे साथ हैं। नहीं तो वह अपने काम में व्यस्त रहते।'
3 of 5
सुमीत व्यास, एकता कौल
- फोटो : Social Media
आगे एकता कहती हैं, 'हम जब भी चेकअप के लिए अस्पताल जाते हैं पुलिस बहुत ही अच्छा व्यवहार करती है। वह हमसे बिना किसी सवाल जवाब किए जाने देती है। हम उम्मीद करते हैं कि परिस्थितियां जल्द ही सामान्य हो जाएंगी।'
वहीं सुमीत ने कहा, 'मैं इस समय बहुत ही खुश हूं। हालांकि यह सब ऐसे समय पर हो रहा है इस वजह से मैं थोड़ा नर्वस भी हूं। हमें पूरी उम्मीद है कि जब बच्चे का जन्म होगा तब तक परिस्थितियां काफी हद तक संभल जाएंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
ekta kaul
- फोटो : Twitter
सुमीत और एकता ने सितंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। सुमीत की बात करें तो उन्होंने कसम से, वो हुए ना हमारे जैसी टीवी शोज से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही वह मेड इन चाइना, वीरे दी वेडिंग और आरक्षण जैसी फिल्मों और परमानेंट रूममेट्स, ट्रिपलिंग और द वर्डिक्ट जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। वहीं एकता रब से सोना इश्क, बड़े अच्छे लगते हैं और मेरे आंगन में जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।