शाहरुख खान कभी भी अपने फैन्स का दिल नहीं दुखाना चाहते हैं यही वजह है कि वे अपने हर बर्थडे पर बंगले से अपने चाहनेवालों का अभिवादन करना नहीं भूलते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा करते नजर आए।
बर्थडे पर शाहरुख ने ऐसे पूरी की 'मन्नत', फैंस को ऐसा लगा मानो मिल गई जन्नत, देखें वीडियो
शाहरुख खान ने 52वें बर्थडे पर अपने अलीबाग वाले बंगले पर एक पार्टी रखी थी। पार्टी में ज्यादा सिलेब्रिटी तो नहीं आईं। बता दें कि इस पार्टी में फिल्ममेकर करण जौहर, डायरेक्टर फराह खान, ऋतिक की पत्नी सुजैन खान, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसे तमाम सिलेब्रिटी नजर आई थीं।
शाहरुख ने अपने 25 साल के फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी। शाहरुख इन 25 सालों मे तकरीबन 50 फिल्म कर चुके हैं। बता दें कि शाहरुख डायरेक्टर यश चोपड़ा की फेवरेट लिस्ट में भी शामिल थे। यश चोपड़ा के साथ ही शाहरुख की आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' थी।
A post shared by SHAH RUKH KHAN. (@iamsrkinsta) on