अभिनेता और गोरखपुर सांसद रवि किशन मंगलवार को मुंबई में अपनी बेटी रीवा किशन की डेब्यू फिल्म 'सब कुशल मंगल' के ट्रेलर लॉन्च का हिस्सा बने। रवि अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर इवेंट में पहुंचे थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान रवि अपनी बेटी के साथ ही नजर आए। कार्यक्रम शुरू होने से पहले से लेकर आखिरी तक उन्होंने रीवा की हौसला अफजाई का एक भी मौका नहीं छोड़ा। इस फिल्म में रीवा के अलावा अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा भी डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम किरदार में हैं।
2 of 4
सब कुशल मंगल
- फोटो : amar ujala, mumbai
बेटी के साथ मंच पर थिरके रवि
रवि किशन के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह दिल्ली में चल रहे शीतकालीन सत्र को छोड़कर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंचे थे। रवि किशन इस फिल्म में कोई किरदार नहीं निभा रहे हैं लेकिन वह जिस तरह से स्टेज पर उत्साहित नजर आए उससे लग रहा था कि वह अपनी ही फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। अपनी बेटी का मीडिया से परिचय कराने से लेकर वह उन्हें मीडिया से बात करने के तरीके भी सिखाते देखे गए। सिर्फ इतना ही नहीं वह जिस तरह स्टेज पर अपनी बेटी का हाथ पकड़े डांस करते, गाना गाते और फोटो खिंचवाते नजर आए वह पिता पुत्री की लाजवाब केमिस्ट्री की गवाही दे रहा था।
3 of 4
रवि किशन, रीवा किशन
- फोटो : Social Media
रीवा ने की पिता की जमकर तारीफ
फिल्म के दौरान अपने पिता से मिले सपोर्ट के बारे में रीवा ने कहा, 'मेरे पिता ने हर मुमकिन तरीके से मेरा मार्गदर्शन किया है। यह मेरे लिए काफी मददगार रहा। हालांकि मैंने फिल्म को लेकर उनकी किसी भी तरह मदद नहीं ली है। पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे ऊपर किसी भी तरह का दबाव नहीं था। उम्मीद करती हूं कि भविष्य में ऐसे ही उनका आर्शीवाद हमेशा मुझपर बना रहे।'
4 of 4
सब कुशल मंगल
- फोटो : amar ujala, mumbai
अक्षय खन्ना ने इस वजह से बनाई कॉमेडी फिल्मों से दूरी
इस मौके पर अक्षय खन्ना ने बताया कि आखिर लंबे समय से उन्होंने हास्य फिल्मों से दूरी क्यों बना ली थी। उन्होंने कहा, 'वह एक साफ-सुथरी कॉमेडी फिल्म करना चाहते थे लेकिन बीते सालों में उन्हें जो कॉमेडी फिल्म ऑफर हुई वह डबल मीनिंग थी जिसे परिवार के साथ आप नहीं देख सकते। मैं अच्छे विषय की फिल्म करना चाहता था जो ऐसी चीजों से कोसों दूर हों। इस फिल्म को चुनने के पीछे मेरी यही वजह रही। यह एक साफ सुथरी और पारिवारिक फिल्म है जिसे आप अपने परिवार और करीबियों के साथ देख सकते हैं।'