काबिल और करामाती अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी तक अंतर्राष्ट्रीय और देसी फिल्म निर्माताओं का पहुंचना आसान हो जाएगा। नवाजुद्दीन का काम अब उनके भाई शमास नवाब सिद्दीकी नहीं देखेंगे। दोनों के कारोबारी रिश्ते खत्म हो चुके हैं। और, इस बात की पुष्टि नवाजुद्दीन के आधिकारिक प्रवक्ता ने भी कर दी है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सुबह से ही इस बात की सुगबुगाहट चल रही थी कि नवाज और शमास के रास्ते अलग हो चुके हैं।
2 of 4
Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : Netflix
बताते हैं कि दोनों भाइयों के बीच कड़वाहट एक फिल्म को लेकर पैदा हुई है जिसे नवाज के भाई शमास निर्देशित करना चाहते थे। नवाज को लेकर शमास की एक फिल्म बोले चूड़ियां भी निर्माणाधीन है। इस नई फिल्म का नाम 'चलता पुर्जा' बताया जा रहा है और इसके लिए नवाजुद्दीन तैयार नहीं हुए। दोनों में इसी बात को लेकर कई बार कहा सुनी होने की बात भी सामने आई है।
3 of 4
nawazuddin siddiqui,नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म इंडस्ट्री में सुबह से शनिवार सुबह से इस बात को लेकर चर्चा रही कि दोनों में इस फिल्म को लेकर वाद विवाद ज्यादा बढ़ गया तो इन्होंने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों ही भाइयों ने मिलकर ये फैसला लिया कि भविष्य में दोनों के रास्ते अलग-अलग रहेंगे। कोई भी व्यावसायिक तौर पर एक दूसरे से संबंध नहीं रखेगा। इस बड़ी घटना के बाद शमास ने कथित तौर पर एक संदेश फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भेजा जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बिजनेस मैनेजर का पद छोड़ने की सूचना दी।
4 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सान्या मल्होत्रा और डायरेक्टर रितेश बत्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
गौरतलब है कि जब से नवाज ने सिनेमा में कदम रखा है, शमास पहले दिन से ही नवाज के बिजनेस मैनेजर का पद संभाले हुए थे। इस बारे में जब अमर उजाला ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से संपर्क किया तो उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की और कहा, “वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मैनेजर के तौर पर काम किया करते थे, अब वह निर्देशन पर अपना ध्यान दे रहे हैं।”