इस समय बॉलीवुड में एक के बाद एक जोड़ियां शादी के बंधन में बंध रही हैं। अब दिग्गज अभिनेता मिलिंद गुनाजी के बेटे अभिषेक गुनाजी ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड राधा पाटिल संग सात फेरे लिए हैं। दोनों 17 दिसंबर 2021 शुक्रवार शाम को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे। ऑफिशियली इस बात की घोषणा होने के बाद, इस न्यूली मैरिड कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर सबका ध्यान आकर्षित कर रही हैं। अभिषेक और राधा पाटिल ने मालवन के वालावल में एक में एक मंदिर में शादी की। इस शादी में सिर्फ उनके माता-पिता और करीबी रिश्तेदारों के मौजूद थे। अभिषेक-राधा दोनों ही अपनी शादी और हल्दी की तस्वीरों में बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।
2 of 5
मिलिंद गुनाजी अपने परिवार के साथ
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मिलिंद गुनाजी और उनकी पत्नी रानी गुनाजी बॉलीवुड के साथ मराठी के भी दिग्गज अभिनेता और एंकर हैं। वे अपने बेटे अभिषेक और राधा पाटिल के भारत में खासतौर पर महाराष्ट्र की प्रकृति और सादगी के बीच शादी करने के फैसले से बेहद खुश हैं और उनके फैसले के पक्ष में हैं।
3 of 5
abhishek gunaji with radha patil
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मिलिंद गुनाजी ने अपने बेटे अभिषेक गुनाजी के निजी समारोह में शादी करने के फैसले पर कहते हैं, ''एक परिवार के रूप में हमने अपनी संस्कृति और विरासत को संजोया है। इसलिए हमने वालावल के मालवन में एक निजी समारोह शादी आयोजित करने के लिए यह जगह चुनी। मिलिंद कहते हैं कि हमने हमेशा ही भारतीय विरासत और यहां की सुंदरता को हमेशा बढ़ावा दिया है। हम चाहते थे कि शादी पारंपरिक तरीके से हो। हम एक मजबूत संदेश देना चाहते थे कि अन्य जगहों (विदेश) की तुलना में भारत महाराष्ट्र शादी के लिए एक बेहद ही खूबसूरत और अद्वितीय जगह है।
4 of 5
Abhishek Gunaji-Radha Patil wedding
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मिलिंद गुनाजी के बेटे अभिषेक एक आईटी इंजिनीयर हैं, लेकिन अब उन्हें फिल्म और प्रोडक्शन करना बेहद पसंद है। अभिषेक ने हाल ही में सुमित राघवन और अपने पिता मिलिंद गुनाजी के साथ शॉर्ट फिल्म, 'छल' का निर्देशन भी किया है। इसी के साथ वे कई विज्ञापनों पर भी काम कर रहे हैं। अभिषेक की पत्नी राधा पाटिल फार्मा इंडस्ट्री में काम करती हैं। दोनों ने परिवार और निजी दोस्तों की मौजूदगी में शादी और उससे जुड़ी रस्में निभाईं, जिसमें दोनों बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।
5 of 5
Abhishek Gunaji-Radha Patil wedding
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ये अभिषेक और राधा पाटिल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें हैं। दोनों के परिवार के लोग और दोस्त इन फंक्शन में शामिल हुए।