मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को शिवराज सिंह चौहान और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कमलनाथ आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए कोविड-19 से निपटने के लिए देर से कदम उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश के लोगों को बेवकूफ बना रही है, क्योंकि इतने गंभीर संकट में भी राज्य में न कोई मंत्रिमंडल है, न ही कोई स्वास्थ्य मंत्री और ना ही गृह मंत्री।
कोरोना पर कमलनाथ ने शिवराज को घेरा तो बॉलीवुड अभिनेता ने दिया जवाब, कहा- आपकी पार्टी तो बिना सिर और...
कमलनाथ के इन आरोपों पर अभिनेता मनोज जोशी ने पलटवार करते हुए उन पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस बात को लेकर परेशान हैं कि एमपी की भाजपा सरकार बिना मंत्रियों के चल रही। भाई आपकी पूरी कांग्रेस पार्टी बिना सिर पैर के चल रही है। न विचारधारा है, न नेता, न कार्यकर्ता।'
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस बात को लेकर परेशान हैं कि एमपी की भाजपा सरकार बिना मंत्रियों के चल रही।
भाई आपकी पुरी काँग्रेस पार्टी बिना सर पैर के चल रही है। न विचारधारा है, न नेता, न कार्यकर्ता।
बता दें कि कमलनाथ ने अपने बयान में कहा था कि मैंने 20 मार्च को इस्तीफा दे दिया, लेकिन 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद लॉकडाउन की घोषणा की गई। राहुल गांधी ने फरवरी में ही कहा था कि कोरोना वायरस महामारी बड़ी समस्या में बदल जाएगी, लेकिन तब कुछ नहीं किया गया था।
उन्होंने यह भी कहा कि जब विधानसभा अध्यक्ष ने घोषणा की कि वह कोविड -19 के खतरे कारण सदन स्थगित कर रहे हैं, तब भाजपा के लोगों ने उनका माजाक उड़ाया था, लेकिन देखिए बाद में पूरे देश में लॉकडाउन है।
मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति
मध्यप्रदेश के इंदौर एवं भोपाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 565 तक पहुंच गई है। इनमें से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण के कुल 565 मामलों में सबसे अधिक संख्या राज्य की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले इंदौर में है जहां सर्वाधिक 311 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। पिछले 24 घंटों में इंदौर में 30 नए मामले सामने आए हैं।
दूरदर्शन पर रामायण के प्रसारण को लेकर लोगों ने की ये शिकायत, चैनल की तरफ से मिला ये जवाब