जब से निर्देशक लव रंजन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है तब से अभिनेता कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में चर्चित होने लगे हैं। अब माना जा रहा है कि कार्तिक और अभिनेत्री अनन्या पांडे के बीच कुछ पक रहा है। ऐसे में अभिनेता ने भी इन अफवाहो पर अपनी चुप्पी तोड़ डाली है...
बता दें कि बीते कई दिनों से कार्तिक और अनन्या को कई बार डिनर डेट पर देखा गया है। साथ ही नये साल पर भी दोनों एक साथ स्पॉट हुए थे। अनन्या अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं। जल्द ही ये जोड़ी बी आर चोपड़ा की फिल्म पति-पत्नी और वो (1978) के रीमेक में नजर आने वाली है। फिल्म में फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेमकथा' की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में होंगी।
वहीं, जब एक इंटरव्यू में कार्तिक से यह पूछा गया कि क्या वह किसी को इस वक्त डेट कर रहे हैं तो इस पर अभिनेता ने कहा कि 'यार टाइम कहां है, मैं सिंगल हूं और इस वक्त सिर्फ काम पर ध्यान है, जब मैं किसी रिलेशनशिप में रहूंगा तो लोगों को पता चल जाएगा।'
कार्तिक के मुताबिक, अनन्या संग लिंक अप को लेकर फैल रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। अभिनेता ने कहा 'अगर कोई साथ में डिनर कर रहा है तो जरूरी नहीं वो प्यार में हैं, वह मेरी दोस्त हैं और हम फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं इससे आगे कुछ नहीं।' इसके साथ ही कार्तिक एक और फिल्म में भी नजर आने वाले हैं फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।
5 of 5
karan johar, kartik aryan
- फोटो : instagram
इससे पहले जब कार्तिक 'कॉफी विद करण' शो पर पहुंचे तो करण जौहर ने उनसे सवाल किया था, 'सारा अली ने कॉफी डेट पर आपको डेट करने की इच्छा जाहिर की है। सारा के प्रपोजल के बाद भी कॉफी डेट में इतनी देरी क्यों।' इस पर कार्तिक ने जवाब दिया, 'मैं पैसे कमाने की कोशिश कर रहा हूं। इसके पीछे की वजह सैफ सर हैं। जब वो यहां आए थे तो उन्होंने कहा था कि क्या उनके पास पैसे हैं। सारा राजकुमारी है। उसे डेट पर ले जाने के लिए पैसों की जरुरत पड़ेगी। जब भी मेरे पास बैंक बैलेंस होगा, मैं सारा को डेट पर चलने के लिए जरूर कहूंगा।'