एक्टर करण वाही को लेकर मीडिया में खबर आई कि एक मॉडल से गैंगरेप के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात से करण काफी परेशान हो गए और उन्होंने खुद इस बात की सच्चाई बताई। इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए करण ने अपना पक्ष रखा।
2 of 5
Insta Story
- फोटो : social media
एक इंस्टाग्राम स्टोरी में करण वाही ने साफ किया कि ये वो करण वाही नहीं है, जिनपर रेप का आरोप लगा है। करण ने लिखा, 'मैं कुछ मीडिया पोर्टल से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि वह थोड़ा जिम्मेदार बनें। अपनी खबरों में मेरी फोटो लगाने से पहले वह जांच लें कि किस करण वाही के बारे में बात की जा रही है। आपकी लापरवाही किसी को मुसीबत में डाल सकती है।'
3 of 5
marital rape
- फोटो : pexels.com
गैंगरेप के आरोप में जिस करण वाही को गिरफ्तार किया है वह एक म्यूजिक कंपोजर है। करण के अलावा इस केस में एक प्रोड्यूसर की भी गिरफ्तारी हुई है। दोनों को एक 22 साल की लड़की की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। करण वाही के बारे में बताया जा रहा है कि वो बी और सी ग्रेड की फिल्में बनाता है।
4 of 5
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वो अपने दोस्तों के जरिए करण वाही और मुंद्रा नागर के संपर्क में आई। करण वाही को एक नए चेहरे की तलाश थी। इसी सिलसिले में करण ने लड़की को मुंबई के चारकोप इलाके में अपने घर बुलाया, जहां उसने अपने साथी नागर के साथ मिलकर उसका रेप किया।
पुलिस ने लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है। साथ ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई तो वो आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज करके कार्रवाई करेगी।