बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। ये कहना गलत नहीं होगा कि करण अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में छाएं रहते हैं, लेकिन हाल ही करण की जो तस्वीरें सामने आईं है उनमें सबकुछ ठीक नहीं लग रही है।
दरअसल, हाल ही में करण एक मूवी देखने पहुंचे थे, लेकिन करण को देखकर सब तब हैरान हुए जब वह बैसाखी के सहारे चलते नजर आए। जी हां, करण को जैसे ही लोगों ने देखा तो उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली। इन तस्वीरों में करण ब्लैक कैपरी, रेड-ब्लैक चेक शर्ट में नजर आ रहे हैं, लेकिन बैसाखी के सहारे चलने को मजबूर करण ने पैरों में जूते भी नहीं पहने हैं।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि करण किस तरह से बैसाखी के सहारे चलने को मजबूर हैं। हालांकि उनके साथ उनकी पत्नी बिपाशा बसु नजर नहीं आईं लेकिन करण के ससुर उनके साथ हर वक्त थे। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों के बाद करण की इस हालत के पीछे की वजह भी सामने आ गई है।
दरअसल, खबरों की मानें तो करण जिम में वर्कआउट करते हुए घायल हुए हैं। वहीं डॉक्टर्स ने उन्हें कंप्लीट बेड रेस्ट करने के लिए कहा है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो करण ने मीडिया को बताया कि चोट लगने की वजह से वह काफी लंबे समय बाद घर से निकले हैं।
हालांकि तसीवरों में करण भले ही मुस्कुराते हुए नजर आए लेकिन उनका दर्द भी काफी दिख रहा था।