एक्टर धनुष को 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' गाने से रातों रात पॉपुलरिटी मिली थी। साल 2011 में रिलीज हुए इस गाने को धनुष ने अपनी आवाज में गाया था। उस वक्त यह गाना भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला गाना था। इस गाने के 2 साल बाद धनुष ने बॉलीवुड में एंट्री की। 28 जुलाई 1983 को जन्मे धनुष के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से।
2 of 5
Raanjhanaa
- फोटो : file photo
धनुष के असली नाम के बारे में कम ही लोगों को पता है। उनका पूरा नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। साल 2002 में धनुष ने तमिल फिल्म थुल्लोवदो इलीमाई से डेब्यू किया। फिल्म में धनुष के एक्टिंग की काफी तारीफ हुई लेकिन धनुष के बारे में हिंदी क्षेत्र के लोग तब तक नहीं जानते थे। साल 2013 में आनंद एल राय ने फिल्म रांझणा में उन्हें कास्ट किया।
3 of 5
Raanjhanaa
- फोटो : social media
फिल्म में धनुष ने बनारस के रहने वाले एक लड़के कुंदन का किरदार निभाया था। दक्षिण भाषी क्षेत्र के होने के बावजूद धनुष की एक्टिंग देख सभी उन्हें बनारस का ही समझ बैठे। फिल्म में धनुष ने कुंदन का किरदार निभाया था। रांझणा में सोनम कपूर ने जोया नाम की लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म के अंत में जोया के प्यार में वो अपनी जान दे देते हैं।
4 of 5
Dhanush
- फोटो : file photo
धनुष की दूसरी हिंदी फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ शमिताभ थी। फिल्म में धनुष का किरदार बोल नहीं सकता था ऐसे में अमिताभ बच्चन उनकी आवाज बनते हैं। फिल्म में धनुष की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
5 of 5
Dhanush and Rajnikanth
- फोटो : social media
धनुष साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद हैं। धनुष ने साल 2004 में ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी। दरअसल धनुष की बहन, ऐश्वर्या की अच्छी दोस्त थीं। दोनों के मिलने पर जब मीडिया में अफेयर की खबरें छपने लगीं तो उनके परिवारों ने इस बारे में सोचा और फिर शादी का एलान कर दिया।