लोक सभा में कृषि क्षेत्र से जुड़े तीन अहम विधेयक पारित हुए, जिसे लेकर पंजाब और हरियाणा में जबरदस्त विरोध देखा जा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार कृषि मंडी की व्यवस्था हटाना चाहती है जिससे देश की खाद्य सुरक्षा खत्म हो जाएगी। इस बीच अनुपम खेर ने कृषि बिल का समर्थन करते हुए एक वीडियो साझा किया है।
कृषि बिल के समर्थन में उतरे अनुपम खेर, अपनी फिल्म का वीडियो साझा कर बोले- 'किसान अपना मालिक खुद है'
वीडियो साझा कर अनुपम खेर कहते हैं, मैंने फिल्म जीनो दो में एक गरीब किसान की भूमिका निभाई थी। जो अपना खेती-बाड़ी करके सारा अनाज मंडी लेकर जाता है और मंड़ी बिचौलिया अपने हिसाब से उसका दाम लगाता है। इसके बाद जमींदार (अमरीश पुरी) आते हैं और अपने हिसाब से दाम लगता हैं और कहते हैं कि सारा अनाज मेरे गोदाम में भेज दो।'
ये सीन मेरी फ़िल्म “जीने दो” से है जिसे #RajeshSethi ने direct किया था।1990 में बनी इस फ़िल्म में किसान कैसे exploit हो रहे थे ये दिखाया गया था।अब जो बिल पास हुआ है उससे किसानों को वो फ़ायदा होगा जो बहुत साल पहले होना चाहिए था। चलिए! अब किसानों के दिन बदल गए।जय हो! @narendramodi pic.twitter.com/6gnvXaLduX
— Anupam Kher (@AnupamPKher) September 21, 2020
अनुपम खेर आगे कहते हैं, 'फिर वही किसान एक राशन की दुकान पर जाता है और पता लगता है जो अनाज 150 रुपये में बेचा था वह राशन की दुकान पर 250 रुपये में मिल रहा है। आज से 30 साल पहले किसानों की जो हालत थी वह खराब थी और चलती चली आए पिछले 70 सालों से। लेकिन अब जो बिल पास हुआ है उसमें हालात बदल गए है।'
वह आगे कहते हैं, 'किसान अपना मालिक खुद बन चुका है। कभी-कभी फिल्म जिंदगी को ट्रांसलेट करती है और कभी-कभी जिंदगी फिल्म पर उतारी जाती है। किसान खुद आत्मनिर्भर होना चाहिए। उसके हाथ मजबूत करना हमारा और सरकार का काम है, जो अब हुआ है।'
अनुपम खेर ने अपनी फिल्म का वीडियो साझा करते हुए कहा है, ये सीन मेरी फिल्म “जीने दो” से है जिसे राजेश सेठी ने डायरेक्ट किया था। 1990 में बनी इस फिल्म में किसान कैसे प्रताड़ित हो रहे थे, ये दिखाया गया था। अब जो बिल पास हुआ है उससे किसानों को वो फायदा होगा जो बहुत साल पहले होना चाहिए था। चलिए! अब किसानों के दिन बदल गए। जय हो!