आयुष्मान खुराना को हमारी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने यहां अपनी जगह जरूर बना ली है। हाल ही में उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी कई बातें शेयर की।
आयुष्मान खुराना ने बताया, 'लीक से हटकर काम करना अच्छा है। फिल्म इंडस्ट्री में कुछ भी सुरक्षित नहीं है और कुछ ऐसा देना जरूरी है जो दर्शकों के लिए कुछ अलग व अनोखा हो, क्योंकि वे हमेशा कुछ नया देखने की चाहत रखते हैं।'
उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि मुझे 'बधाई हो' जैसी पटकथा और श्री राम राघवन जैसी थ्रिलर फिल्मों में काम करने का मौका मिल रहा है। आपको अपने लिए जगह बनानी होगी और अपनी प्रतिभा से प्यार जताओ, तभी आप जीवन में सफल होंगे।
'शुभ मंगल सावधान' और बरेली की बर्फी जैसी शानदार फिल्में करने के बाद अभिनेता आयुष्मान खुराना एक और फैमिली ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। डायरेक्टर अमित शर्मा की अपकमिंग फिल्म बधाई हो के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो गई है। आमिर खान के साथ डेब्यू कर चुकी अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आएंगी।