फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor And Director Nandita Das Receives The First Shot Of Covid-19 Vaccine

निर्देशक और एक्ट्रेस नंदिता दास ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, सोशल मीडिया पर तस्वीर की साझा

Sun, 04 Apr 2021 06:34 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Apr 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Actor And Director Nandita Das Receives The First Shot Of Covid-19 Vaccine
नंदिता दास - फोटो : Instagram

देश भर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है और लोग कोरोना की जद में आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना टीकाकरण का अभियान भी तेजी से किया जा रहा है। तो वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। अब एक्टर और निर्देशक नंदिता दास ने भी कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। उन्होंने वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

विज्ञापन


एक्ट्रेस नंदिता दास ने शनिवार को कोरोना वैक्सीन का अपना पहला डोज लगवा लिया है और इसकी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैंने वैक्सीन का अपना पहला डोज लगवा लिया। आप भी वैक्सीन की पहली डोज लगवा लें और हर तरह की आशंका को दूर करें।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nandita Das (@nanditadasofficial)



नंदिता दास 10 अलग-अलग भाषाओं में 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकीं हैं। एक्ट्रेस अक्सर सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों पर भी खुलकर अपनी बात रखती हैं, उनके पास सोशल वर्क में मास्टर किया हुआ है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान नंदिता ने 'लिस्टन टू हर' शीर्षक वाली सात मिनट की लघु फिल्म बनाई थी। उन्होंने इस फिल्म में अभिनय भी किया था। इस फिल्म में घरेलू हिंसा के बढ़ने पर प्रकाश डाला गया था और महामारी के दौरान महिलाओं पर काम का भार बढ़ने को भी दिखाया गया था।


बता दें कि  अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, हेमा मालिनी, सलमान खान, मलाइका अरोड़ा, राम कपूर और अन्य कई स्टार्स ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है और अपने फैंस से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed