सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में सिमरन यानी काजोल की दादी और कई फिल्मों में मां के रोल में नजर आईं अचला सचदेव की किसी परिचय की मोहताज नहीं। उनका जन्म 3 मई 1920 को पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था। 1965 की हिट फिल्म 'वक्त' में बलराज साहनी की पत्नी की भूमिका निभाने वाली अचला को आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म का गाना 'ओ मेरी जोहराजबीं' सुनकर आज भी लोग झूम उठते हैं। अचला ने अपने करियर में कई बड़े रोल निभाए हैं। अचला की आखिरी फिल्म 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' थी। अचला सचदेवा ने अपने करियर में कुल 250 फिल्में की थीं। फिल्मों के साथ अचला टीवी सीरियल में भी एक्टिव रहती थीं। अचला ने अपने करियर की शुरुआत यश चोपड़ा की फिल्म 'दाग' से की थी। 30 अप्रैल 2012 को अकेलेपन से जूझते हुए पुणे के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ। इस दौरान यूएस में रह रहे बेटे ज्योतिन ने भी उनकी कोई सुध नहीं ली।
अचला सचदेव: करोड़ों की मालकिन रहीं बॉलीवुड की इस 'मां' का कंगाली में कटा आखिरी दौर, खुद के बेटे ने भी नहीं ली सुध
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 16 Jul 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन