बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को रविवार को कथित रेव पार्टी मामले में गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई से गोवा जा रहे जहाज पर चल रही रेव पार्टी पर छापेमारी की थी, जहां पर 23 वर्षीय आर्यन खान भी मौजूद थे। इसके बाद आर्यन खान से एनसीबी ने लगभग 15 घंटे तक पूछताछ की, जिसके बाद कोर्ट ने आर्यन को 7 अक्तूबर तक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, इस घटना के बाद बॉलीवुड स्टार्स आर्यन खान को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ बॉलीवुड के सितारे शाहरुख खान के घर भी पहुंचे, जिसमें सलमान खान का नाम शामिल है।
वहीं, अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, शाहरुख खान की टीम ने बॉलीवुड के सभी सेलेब्स से अनुरोध किया है कि, वह अभिनेता से मिलने के लिए उनके घर मन्नत ना पहुंचे।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : Instagram Post
दरअसल, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, जब से एनसीबी ने आर्यन खान को गिरफ्तार किया है, तब से ही शाहरुख खान और उनके परिवार के सदस्यों को इस मामले पर फोन आ रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हेंं संदेश भेज रहे हैं। इतना ही नहीं, बॉलीवुड के स्टार्स शाहरुख खान का सपोर्ट करने उनके घर मन्नत भी पहुंचे हैं। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए और मन्नत के बाहर सुरक्षा कारणों की वजह से सुपरस्टार की टीम ने अपने बॉलीवुड दोस्तों और सहयोगियों से एक खास अनुरोध किया है।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram
जानकारी के लिए बता दें कि, आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद देर रात सलमान खान शाहरुख के घर पहुंचे थे। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने भी आई थीं। हालांकि, जब सलमान खान शाहरुख के घर पहुंचे थे, तब वहां पर काफी ज्यादा भीड़ थी, ऐसे में सलमान लोगों को इशारे से हटाते हुए नजर भी आए थे।
4 of 5
गौरी खान
- फोटो : Instagram
सलमान खान के अलावा, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के दोस्त महीप कपूर, सीमा खान और नीलम कोठारी भी उनसे मिलने उनके घर पहुंची थीं। इतना ही नहीं, आर्यन खान को सपोर्ट करने फिल्म डायरेक्टर करण जौहर भी विदेश से वापिस आ गए हैं। बता दें कि, करण जौहर और आर्यन खान एक-दूसरे के साथ मजबूत रिश्ता साझा करते हैं।
5 of 5
pooja bhatt
- फोटो : twitter
दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान का सपोर्ट कर रहे हैं। पूजा भट्ट ने शाहरुख के सपोर्ट में ट्वीट कर लिखा था, 'इस कठिन समय में मैं आपके साथ खड़ी हूं शाहरुख, हालांकि आपको इसकी जरूरत नहीं है लेकिन मुझे है। ये समय भी बीत जाएगा'