I Want To Talk: आगामी फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन को बेटी आराध्या से मिली सीख, बोले- 'आप बढ़ते रहना चाहते हैं'
अभिनेता अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' इसी महीने रिलीज होने वाली है। अभिनेता फिल्म के प्रचार में जुटे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए उन्हें अपनी बिटिया आराध्या से प्रेरणा मिली।
विस्तार
अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान वे अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी आराध्या बच्चन से जुड़ा किस्सा साझा किया। अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया कि अपनी इस आगामी फिल्म के लिए उन्हें अपनी बेटी से प्रेरणा मिली।
किताब के किरदार ने छू लिया दिल
अभिनेता ने कहा कि किताब की इस लाइन ने उनका दिल छू लिया। अभिषेक बच्चन ने कहा, 'किताब के किरदार ने मदद को सबसे बहादुर शब्द बताया, क्योंकि मदद मांगने का मतलब है कि आप आगे बढ़ते रहना चाहते हैं और चुनौतियों का सामना करना चाहते हैं। इसका मतलब है कि आप हार नहीं मान रहे हैं। आप आगे बढ़ने के लिए जो भी करना होगा उसे करेंगे'।
Ram Charan: राम चरण की कडप्पा यात्रा के दौरान प्रशंसकों ने मचाया उत्पात, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
अपने किरदार की खूबियों का किया जिक्र
अभिषेक बच्चन ने कहा कि फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में उनके किरदार अर्जुन की भी यही एक खूबी है। संघर्षों से जूझने के बावजूद वह हार नहीं मानता है। उन्होंने कहा, 'वह मदद मांगने से नहीं डरता। वह अस्पताल जाने से भी नहीं डरता। वह हार नहीं मानता। कोई भी व्यक्ति जो उन चीजों से निपट चुका है और अभी भी निपट रहा है। उसके लिए 31 साल बाद तंग आकर यह कहना बहुत आसान है कि 'बहुत हो गया है, अभी और नहीं करना है'। लेकिन नहीं, यह सच है कि वह अभी भी इसमें लगा हुआ है, अभी भी कोशिश कर रहा है... यही बात अर्जुन को साहसी बनाती है'।
Dara Singh Birth Anniversary: कैसे बने दारा सिंह अपराजेय पहलवान? 'रुस्तम-ए-हिंद' की खुराक कर देगी हैरान
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। यह पहली बार है जब अभिषेक बच्चन और शूजित सरकार ने किसी फिल्म में साथ काम किया है।
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ में अहमदाबाद में रोका कॉन्सर्ट, वायरल वीडियो पर लगी प्रतिक्रियाओं की लड़ी