फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर के ट्वीट की अभय देओल ने की तारीफ, कहा- रिहाना के अगले वीडियो में आपको होना चाहिए

Fri, 05 Feb 2021 04:57 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 05 Feb 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Abhay Deol praises Taapsee Pannu, Swara Bhasker, Farah Khan Ali, says 'you all should be in next Rihanna video'
तापसी पन्नू, अभय देओल, स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram

किसान आंदोलन के मुद्दे पर बॉलीवुड दो खेमों में बंट चुका है। एक तरफ कुछ मशहूर हस्तियां किसान आंदोलन के पक्ष में हैं तो वहीं कुछ सितारे विदेशी हस्तियों के ट्वीट को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड एक्टर अभय देओल ने तापसी पन्नू,  स्वरा भास्कर और ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान अली के समर्थन में ट्वीट किया है और उनकी तारीफ की है। ये वो सितारे हैं जिन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज उठाई थी और 'इंडिया अंगेंस्ट प्रोपेगेंडा' ट्वीट पर विरोध जताया था।

Abhay Deol praises Taapsee Pannu, Swara Bhasker, Farah Khan Ali, says 'you all should be in next Rihanna video'
अभय देओल

इन तीन महिला सेलेब्स के ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए अभय देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, 'एक बहुत ही मशहूर कहावत है Having the b@!!& जिसका मतलब होता है हिम्मत होना। इन प्यारी महिलाओं के मीडिया फीड को देखकर हमें अब b@!!& को V@g!/@ कर देना चाहिए, @taapse @farahkhanali @reallyswara आप तीनों को ही 'बैडगलरीरी' के अगले वीडियो में होना चाहिए। राइट विंग ट्रोल्स 3, 2, 1।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

Abhay Deol praises Taapsee Pannu, Swara Bhasker, Farah Khan Ali, says 'you all should be in next Rihanna video'
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

तापसी की बात करें तो उन्होंने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा था कि,  'यदि एक ट्वीट से आपकी एकता टूट जाती है, एक मजाक से आपका विश्वास टूट जाता है या एक शो से आपकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच जाती है, तो आपको दोबारा सोचने की जरूरत है। आपको अपने वैल्यू सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है। दूसरों के लिए प्रोपेगेंडा के टीचर मत बनिए'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhay Deol praises Taapsee Pannu, Swara Bhasker, Farah Khan Ali, says 'you all should be in next Rihanna video'
farah khan ali - फोटो : इंस्टाग्राम

फराह खान अली ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'अगर हमारे देश के किसी मुद्दे पर विदेशी लोग टिप्पणी कर रहे हैं तो मतलब साफ है कि मुद्दा उस स्तर तक पहुंच गया है क्योंकि सरकार इस पर सुनवाई नहीं कर रही है। हम अन्य सरकार और देशों के बारे में टिप्पणी करने में तो संकोच नहीं करते हैं, लेकिन जब कोई अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी हमारे देश के एक मुद्दे पर बोलता है तो सब नाराज हो जाते हैं'।

 

विज्ञापन
Abhay Deol praises Taapsee Pannu, Swara Bhasker, Farah Khan Ali, says 'you all should be in next Rihanna video'
स्वरा भास्कर - फोटो : PTI

वहीं स्वरा भास्कर भी इस मुद्दे पर लगातार किसानों के समर्थन में खड़ी हैं और लगातार उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। हाल ही में इरफान पठान ने बॉलीवुड सेलेब्स के विदेशी हस्तियों के ट्वीट को प्रोपेगेंडा बताए जाने पर ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या का जिक्र किया। उनका कहना था कि जॉर्ज हत्या का मामला अमेरिका में हुआ था तो हमारे देश ने भी दुख जताया था। इस पर भी स्वरा भास्कर ने सहमति जताई थी। इसके अलावा उन्होंने विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर भी अपना समर्थन जताया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed