निर्माता, अभिनेता आमिर खान की इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग अभी बाकी है। फिल्म में आमिर खान एक ऐसे फौजी के किरदार में दिखेंगे जो रिटायरमेंट के बाद बस स्टैंड पर बैठकर अपनी कहानियां वहां आने वाले लोगों का सुनाता है। आमिर खान का किरदार इस फिल्म में एक युवक से लेकर एक बुजुर्ग तक का सफर तय करेगा और इस दौरान देश की तमाम राजनीतिक गतिविधियों को उसके नजरिये से पेश किया जाएगा।
2 of 5
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का आखिरी शेड्यूल इस साल गर्मियों में कारगिल में शूट होना है। इस दृश्य की फिल्म में काफी अहमियत है क्योंकि इसकी मूल फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ में गंप का किरदार एक फौजी का ही होता है। आमिर खान ने इस फिल्म के लिए अपना काफी शारीरिक रूपांतरण किया है और इसके लिए उन्होंने लगातार अपनी फिटनेस और अपने लुक्स पर खुद ही काम किया है।
3 of 5
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
छह ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ के हिंदी रूपांतरण 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर आमिर लगातार मेहनत कर रहे हैं। अपना ध्यान न भटकने देने के लिए वह बहुत कम लोगों से मुलाकात या बातचीत कर रहे हैं। उनका मोबाइल फोन भी इन दिनों बंद ही मिलता है। आमिर खान के लिए फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट है। उनकी पिछली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी और इस फिल्म की पूरी डिजाइनिंग व कास्टिंग भी आमिर के हिसाब से ही की गई थी।
4 of 5
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान के बेटे जुनैद भी इस बीच फिल्मों में कदम रख चुके हैं। फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ बनाने वाली कंपनी यशराज फिल्म्स ने ही जुनैद को पहला ब्रेक दिया है। वह इस कंपनी की एक फिल्म ‘महाराजा’ के लिए अपनी शूटिंग शुरू कर चुके हैं। आमिर की बेटी इरा खान की भी कला में दिलचस्पी है और वह रंगमंच पर काफी सक्रिय रहती हैं।
5 of 5
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर खान को म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के संस्थापक भूषण कुमार की बायोपिक करनी है। निर्माता नीरज पांडे की फिल्म को वह मना कर चुके हैं। तमिल फिल्म ‘विक्रमवेधा’ की इस हिंदी रीमेक में उन्हें वही किरदार करना था जो मूल फिल्म में विजय सेतुपति ने किया। चर्चा यही रही कि विजय सेतुपति के फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में काम करने से मना करने के बाद आमिर ने ये कदम उठाया हालांकि दोनों का एक दूसरे से कोई संबंध नहीं है। आमिर ने हाल ही में फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ के निर्देशक आर एस प्रसन्ना से भी कई दौर की बैठकें एक स्पैनिश फिल्म की रीमेक को लेकर की हैं। एक बिगड़ैल स्पोर्ट्स कोच की इस कहानी से मिलती जुलती कहानी पर टी सीरीज ने एक फिल्म ‘झुंड’ बना रखी है।