आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है और इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। हालांकि, आमिर खान की इस फिल्म का पहले 'केजीएफ चैप्टर 2' से सामना होने जा रहा था। 'लाल सिंह चड्ढा' 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में देरी की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। वहीं, अब आमिर खान ने कहा है कि अगर उनकी फिल्म का 'केजीएफ 2' के साथ क्लैश होता तो उनकी फिल्म फ्लॉप हो जाती।
Laal Singh Chaddha Vs KGF 2: आमिर खान को लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने का था डर, KGF 2 की सफलता पर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 26 Jul 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन