अनुराग बसु द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर साल 2017 में फिल्म जग्गा जासूस को भले ही दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला हो, लेकिन अब एक बार फिर से अनुराग और रणबीर कपूर नई फिल्म के लिए साथ आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन के तले बनेगी। हालांकि फिल्म की अन्य स्टार कास्ट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
New Movie: रणबीर कपूर और अनुराग बसु फिर आएंगे साथ! आमिर खान के प्रोडक्शन तले होगा फिल्म का निर्माण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 07 May 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन