बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज से पहले ही लगातार विवादों में घिरी हुई है। फिल्म लंबे समय से बायकॉट का शिकार हो रही है। यही वजह है कि रिलीज होने के चार दिन बाद भी इस फिल्म के कारोबार में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद भी यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर जारी यह विरोध दो साल पहले से ही शुरू हो चुका था। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर दो साल पहले ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से यह फिल्म आज तक भारी विरोध झेल रही है। तो आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं शुरू से लेकर अब तक की पूरी कहानी-
2 of 8
आमिर खान और तुर्की की प्रथम महिला एमिन एर्दोगन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को लेकर शुरू हुए विवाद की जड़ तुर्की से जुड़ी हुई है। दररसल दो साल पहले आमिर खान ने इस्तांबुल में राष्ट्रपति निवास, ह्यूबर मेंशन में तुर्की की प्रथम महिला एमिन एर्दोगन से मुलाकात की थी। खबरों की मानें तो इस दौरान आमिर ने तुर्की में फिल्म की शूटिंग और भारत में उनकी और उनकी पत्नी किरण राव द्वारा स्थापित सामाजिक जिम्मेदारी परियोजनाओं पर चर्चा की थी। फिल्म की तुर्की में शूटिंग की बात सामने आने के बाद से ही लोगों ने इसे पर बायकॉट करने का मन बना लिया था। दो साल पहले शुरू हुआ यह विवाद फिल्म रिलीज के वक्त और भी तेज हो गया। सोशल मीडिया पर तुर्की की प्रथम महिला और आमिर खान की मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद से ही लोगों ने फिल्म का विरोध करना शुरू कर दिया था ।
3 of 8
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि जब बाद में फिल्म का पोस्टर और इससे जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आने लगी तो इसके विरोध में तेजी पकड़ ली। इसके बाद लोगों ने आमिर की इस फिल्म के खिलाफ जारी विरोध को अभिनेता द्वारा दिए गए भारत विरोधी बयान से जोड़ते हुए नया रूप दे दिया। दरअसल अभिनेता ने कुछ साल समय पहले बयान दिया था कि उनकी पत्नी ने उनसे कहा है कि देश का माहौल देख उन्हें यहां रहने में डर लगता है। अभिनेता के इस बयान के सामने आने के बाद से ही लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया था। वहीं, उनके इस बयान का असर उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर भी देखने को मिला। नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स में इसको बायकॉट करने का अभियान शुरू कर दिया और देखते ही देखते फिल्म को बायकॉट करने का यह अभियान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
4 of 8
विवेक अग्निहोत्री- लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को लेकर जारी विरोध के बाद अब इसका समर्थन करने वाले और इसका विरोध करने वाले आपस में दो गुटों में बंट गए। एक ओर कुछ लोग जहां फिल्म को सपोर्ट करते दिखे तो वहीं कुछ ऐसे भी थे, जो खुलकर इसका विरोध करते नजर आए। मनोरंजन जगत के सितारे भी विरोध और समर्थन की इस लड़ाई में कूद पड़े। एक तरफ जहां अभिनेता मिलिंद सोमन ने इस फिल्म का खुलकर समर्थन किया तो वहीं फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने आमिर की फिल्म पर कटाक्ष करते हुे इसका विरोध किया। इसके अलावा आमिर खान की इस फिल्म को साउथ फिल्म इंडस्ट्री और हॉलीवुड का भी भरपूर समर्थन मिला। साथ ही बी टाउन के कई सितारे जैसे आलिया भट्ट, जोया अख्तर ने भी इसका समर्थन किया।
5 of 8
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म लाल सिंह चड्ढा के विरोध पर फिल्म के कलाकार भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद अभिनेत्री के फिल्म के विरोध पर बात करते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि कुछ लोगों का एक वर्ग है, जो फिल्म पेट्रोल कर रहे हैं। लोगों को लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार नहीं करना चाहिए क्योंकि यह खूबसूरत फिल्म। इसके साथ ही उन्होंने अपील की थी कि फिल्म का बहिष्कार ना करें क्योंकि यह वास्तव में अच्छे सिनेमा का बहिष्कार करने जैसा है। वहीं अभिनेता आमिर ने भी फिल्म के बायकॉट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मुझे दुख होता है कि लोगों को लगता है कि मैं ऐसे लोगों की लिस्ट में शामिल हूं जो भारत को पसंद नहीं करते। यह बिल्कुल गलत है मैं सच में भारत से प्यार करता हूं। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है, इसलिए मेरी फिल्मों का बहिष्कार ना करें। कृपया मेरी फिल्म देखें।