फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए पहली बार ये काम कर रहा यशराज बैनर, 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई तय

Mon, 27 Aug 2018 03:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan film Thugs Of Hindostan will be the biggest release of yashraj banner
thugs of hindostan

'दंगल' के बाद आमिर खान की अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरों पर है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी हैं। इस फिल्म को लेकर अब तक जितनी भी तस्वीरें और जानकारी सेट से समाने आई है, उन्हें देखकर तो यही कहा जा सकता है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होने जा रही है और इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित होगी।

Aamir Khan film Thugs Of Hindostan will be the biggest release of yashraj banner
Film Thugs Of Hindustan
इससे पहले हमने आपको बताया था कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की एडिटिंग प्रिव्यू थिएटर में हो रही है जो अपनी तरह का पहला मामला है। इससे पहले किसी भी फिल्म की एडिटिंग थिएटर में नहीं हुई है। फिल्म का एडिट बिग स्क्रीन पर ही लॉक किया जा रहा है, न कि छोटे मॉनीटर्स पर जैसा कि सामान्य तौर पर होता है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। यशराज बैनर ने फिल्म पर जितना रुपये खर्च किया है, वो इस फिल्म को उतने बड़े स्तर पर भी रिलीज करने की प्लानिंग कर रहा है। 
Aamir Khan film Thugs Of Hindostan will be the biggest release of yashraj banner
aamir khan

कहा जा रहा है कि ‘ठग्स ऑफ हिदोंस्तान’ यशराज बैनर की सबसे बड़ी रिलीज होगी। इसे न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी कई सारी स्क्रीन्स के साथ रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं फिल्म को न केवल हिन्दी बल्कि तमिल, तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को यशराज बैनर 3डी और आईमैक्स में भी रिलीज करेगा। अब आमिर की फिल्म पर इतना करना तो बनता ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan film Thugs Of Hindostan will be the biggest release of yashraj banner
thugs of hindostan
फिल्म को लेकर यशराज बैनर जो प्लानिंग कर रहा है, उससे तो यही लगता है कि यह इस साल की सबसे बड़ी हिट होगी। आपको बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर ठगों की परम्परा को निर्वाह करने वाली पीढ़ी के अगुवा बने हैं और अमिताभ बच्चन भी एक सीनियर समुद्री लुटेरे हैं। 
 
विज्ञापन
Aamir Khan film Thugs Of Hindostan will be the biggest release of yashraj banner
aamir khan
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर, कटरीना और विजय कृष्ण आचार्य एक बार फिर से काम करेंगे। आचार्य इस फिल्म के निर्देशक हैं। इन तीनों ने पहले 'धूम 3' में एक साथ काम किया था। खबर है कि आमिर फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की रिलीज के बाद ओशो बायोपिक की घोषणा कर सकते हैं। फिल्म में आलिया भट्ट को कास्ट को कास्ट किए जाने की चर्चा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed