रिश्ते निभाना तो कोई आमिर खान और किरण राव से सीखें। फिल्मों की दुनिया के अलावा आमिर खान पर्सनल लाइफ में भी परफेक्ट हैं। हाल ही में वह पत्नी के साथ 'पानी फाउंडेशन' के लॉन्चिंग इवेंट में शामिल हुए।
पढ़ें: इस सुपरस्टार ने सोनम की शादी को किया कंफर्म, आप भी जान लें क्या हुआ नया खुलासा
'पानी फाउंडेशन' के इस कार्यक्रम में आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव को स्पॉट किया गया है। दोनों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला। दोनों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनका रिश्ता सौतनों वाला नहीं बल्कि सहेलियों जैसा है।
आमिर के साथ वहां देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और रतन टाटा भी मौजूद थे। गौरतलब है कि 'पानी फाउंडेशन' का यह लॉन्चिंग इवेंट था। लोगों में पानी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आमिर ने 'पानी फाउंडेशन' नामक संस्था का गठन किया है।
आमिर खान इससे पहले भी दोनों पत्नियों के साथ नजर आए हैं। रीना दत्त के बर्थडे के मौके पर भी पूरा परिवार साथ था। बता दें कि रीना दत्ता से 16 साल की शादी के बाद आमिर ने तलाक ले लिया थाय़ 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी कर ली थी।
रीना से आमिर के दो बच्चे इरा और जुनैद हैं जिन्हें अकसर किरण के साथ देखा जाता है। किरण से आमिर की शादी को 13 साल हो गए हैं। किरण और आमिर का एक बेटा आजाद भी है।