अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान बॉलीवुड के उन स्टारकिड्स में से हैं जो हमेशा चर्चा में रहती हैं। अपने पिता से बिल्कुल हटकर इरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। अब वे अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में हैं।
2 of 5
इरा और आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के मुताबिक, इरा खान, आमिर खान के फिटनेस कोच नुपूर शिखर को डेट कर रही हैं। दोनों पिछले छह महीने से रिलेशनशिप में हैं। यही नहीं इरा ने अपनी मां रीना दत्ता से भी नुपूर को मिलवाया है। कहा जा रहा है कि दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप में हैं।
3 of 5
इरा खान
- फोटो : instagram/khan.ira
इरा खान और नुपूर शिखर के बीच नजदीकियां तब बढ़ीं जब इरा फिटनेस की तरफ सक्रिय हुईं। नुपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इरा के साथ की तस्वीर साझा की है। लॉकडाउन के दौरान दोनों के बीच करीबियां बढ़ी हैं। कुछ समय पहले इरा ने अपनी कई फिटनेस वीडियोज भी साझा की थीं।
4 of 5
इरा खान
- फोटो : instagram/khan.ira
सूत्रों के मुताबिक इरा और नुपूर ने आमिर खान के फार्महाउस महाबलेश्वर में अपनी छुट्टियां बिताईं। दोनों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिवाली भी सेलिब्रेट की। सूत्रों ने बताया कि इरा अपना मां रीना दत्ता से नुपूर को मिलवा चुकी हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। इससे पहले इरा खान ने दो साल तक मिशाल कृपलानी को डेट किया। उस वक्त इरा अक्सर अपनी तस्वीरें मिशाल के साथ साझा करती रहती थीं। दिसंबर 2019 में उनका ब्रेकअप हो गया। फिलहाल इरा ने अपने रिश्ते को काफी निजी रखा है।
5 of 5
इरा खान
- फोटो : instagram/khan.ira
बता दें कि नुपूर शिखर सेलिब्रिटी फिटनेस कोच हैं। इस समय वह आमिर खान, इरा खान और सुष्मिता सेन को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इरा की बात करें तो उनकी रुचि निर्देशन के क्षेत्र में हैं। बीते दिनों इरा उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने बताया था कि वे भी डिप्रेशन का शिकार हुई थीं। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर्स की सलाह ली।