बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान बॉलीवुड से तो कोसों दूर हैं। लेकिन वो अक्सर लाइम लाइट में बनी रहती हैं। इरा अक्सर कुछ ना कुछ नया काम करने की कोशिश करती रहती हैं। जिसके बारे में वो अक्सर सोशल मीडिया पर भी बताती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक नया प्रोफेशन चुन लिया है।
आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपनाया नया प्रोफेशन, बताया- 'अब मेरे पास एक ऑल्टरनेटिव करियर है'
आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इरा अक्सर कई पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से ही इरा अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। अब हाल ही में इरा खान ने अपनी एक और नया प्रोफेशन लोगों को बताया है। ये प्रोफेशन है टैटू आर्टिस्ट का।
हाल ही में इरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। जिनमें इरा के द्वारा बनाया हुआ टैटू नजर आ रहा है। इसके साथ इरा ने कैप्शन में लिखा है, 'बकेट लिस्ट आइटम नंबर 5 डन। मैंने अपना पहला टैटू बनाया। शुक्रिया नुपुर मुझ पर भरोसा करने के लिए और इसे संभव बनाने के लिए। बुरा नहीं है, है ना? मुझे लगता है कि अब मेरे पास एक ऑल्टरनेटिव करियर भी है।'
A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on
बता दें कि इरा खान बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। इरा लाइम लाइट से वैसे तो काफी दूर रहती हां लेकिन पिता की पॉपुलैरिटी उन्हें इससे दूर रहने नहीं देतीं और वो अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइम लाइट में आ ही जाती हैं। इरा के अलावा आमिर के दो बेटे आजाद और जुनैद खान हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों ही इरा अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं। जिसके कारण वो काफी सुर्खियों में रही थीं। इरा पूरे लॉकडाउन के समय में पिता आमिर खान के घर पर ही थीं। इरा ने अपने भाई अजाद राव को 'लॉकडाउन बडी' भी बताया था।
पढ़ें: रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत से खुश नहीं हैं शेखर सुमन, कहा- 'सुशांत का मामला शांत ना हो जाए...'