90's के बच्चों के लिए ऐसे कई टीवी शोज हैं, जो काफी पॉपुलर रहे और आज भी लोगों को याद हैं। इनमें हातिम, चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूमबूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं। इनकी कहानी ऐसी थी कि उस दौर का हर बच्चा खेलना तक भूल जाता था। उस दौर के बच्चे बेशक अब बड़े हो गए हैं लेकिन इन शोज की पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं उस दौर के कुछ ऐसे ही पॉपुलर टीवी शोज के बारे में।
2 of 6
शकालाका बूमबूम
- फोटो : social media
शाकालाका बूमबूम
साल 2000 में दूरदर्शन पर बच्चों के बीच एक सीरियल बेहद पॉपुलर था। 'शाकालाका बूम बूम'। दूरदर्शन पर इसके शुरुआती 30 एपिसोड दिखाए गए थे। उसके बाद 2000 से ये सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था। संजू का किरदार और उसकी वो जादुई पेंसिल आज भी कोई देख ले तो अपने बचपन के दिनों में लौट जाएगा।
शक्तिमान
जिनके बचपन का जुड़ाव 90 के दशक से हो, वे शक्तिमान को अब भी नहीं भूले होंगे। शक्तिमान पहला ऐसा सुपर हीरो था जो दुश्मनों का नाश करने के साथ-साथ बच्चों को रोज एक नई सीख देता था। ये शो साल 2005 में खत्म हो गया लेकिन इसके किरदार आज भी हम सभी के जहन में याद हैं। शो को देखने के लिए बच्चे खेलना तक छोड़ देते थे।
4 of 6
विकराल और गबराल
- फोटो : social media
विकराल और गबराल
उन दिनों विकराल और गबराल देखकर डर जरूर लगता था लेकिन देखना भी नहीं छोड़ सकते थे। कुछ ऐसा पॉपुलर था ये शो। 19 जुलाई 2003 में शुरू हुआ ये शो 28 अगस्त 2004 तक चला था। ये उस वक्त का सबसे हॉरर शो माना जाता था।
5 of 6
विकराल और गबराल
- फोटो : Social Media
सोनपरी
23 नवम्बर 2000 से 1 अक्टूबर 2004 तक स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला ये शो नए दौर का बेहद पॉपुलर सीरियल था। सीरियल देखकर हर बच्चा चाहता था कि उसके पास भी एक सोनपरी हो।इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कई भाषाओं में इस कार्यक्रम का अनुवाद किया गया। शो में सोनपरी से लेकर आलतू और फ्रूटी से लेकर अप्पी तक सभी किरदारों ने जैसे हम से दोस्ती कर ली थी।