90 के दशक के कई ऐसे बाल कलाकार हैं जिन्हें हमने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में देखा है। ये बाल कलाकार अब बड़े हो चुके हैं। पहले ये जितने क्यूट और चुलबुले दिखते थे बड़े होकर उतने ही हॉट और ग्लैमरस हो गए हैं। इनकी तस्वीरें देखकर आपकी भी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। आज हम ऐसे ही 5 बाल कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बड़े होकर कुछ इस तरह दिखते हैं।
टीवी और फिल्मों में 90 के दशक के ये बाल कलाकार, बड़े होते ही दिखने लगे हैं इतने खूबसूरत
कुणाल केमू
'राजा हिंदुस्तानी', 'जख्म' और 'हम हैं राही प्यार के' में बाल कलाकार की भूमिका निभाने वाले एक्टर कुणाल केमू किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कुणाल केमू आखिरी बार फिल्म 'गोलमाल अगेन' में नजर आए थे। वह अपनी बेटी इनाया के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
तन्वी हेगड़े
अगर आप 90 के दशक के बच्चे हैं तो आपने 'सोनपरी' तो जरूर देखी होगी। बच्चों के इस पॉपुलर शो में 'सोनपरी' की फ्रूटी काफी मशहूर थीं। 26 साल की तन्वी हेगड़े अब काफी ग्लैमरस दिखती हैं।
एहसास चन्ना
'माय फ्रेंड गणेशा' और 'वास्तु शास्त्र' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एहसास चन्ना इंडस्ट्री की सबसे फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट में गिनी जाती हैं वैसे अब एहसास काफी बड़ी हो गई हैं और वह बहुत ही खूबसूरत दिखती हैं।
अविका गौर
टीवी सीरियल की सबसे छोटी बहू के रूप में कदम रखने वालीं अविका गौर ने अपने करियर की शुरुआत कलर्स के सीरियल 'बालिका वधु' से की। उन्हें आनंदी के रूप में दर्शकों का खूब प्यार मिला। अविका इसके बाद सीरियल 'ससुराल सिमर का' में रोली के किरदार में नजर आईं। अविका को साल 2013 में तेलुगू फिल्म 'उय्यला जम्पला' में काम करने का मौका मिला।