हिंदी फिल्म इंडस्ट्री सबसे बड़ी मानी जाती है, क्योंकि हिंदी सिनेमा को 100 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। इस बीच बॉलीवुड में हर तरह की फिल्म दर्शकों को देखने को मिली है। ऐसे में समय-समय पर स्टार्स की फीस में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। फिल्म इंड्स्ट्री में कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जो अपनी पॉपुलैरिटी के मुताबिक मोटी फीस की मांग करते हैं। ऐसे में मनमुताबिक फीस नहीं मिलने पर वे फिल्म को ना तक कह देते हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 7 फिल्मी स्टार्स की जिन्होंने मोटी रकम ना मिलने के चलते इन बड़ी फिल्मों को ना कह दिया....
सोनाक्षी सिन्हा
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा की। बता दें कि फिल्म 'दबंग' की कामयाबी के बाद सोनाक्षी को फिल्म 'किक' में भी काम करने का मौका मिला था। लेकिन उनकी मोटी फीस डिमांड के चलते फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाला को जैकलीन फर्नांडिस को यह रोल देना पड़ा।
करीना कपूर
बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेस में शुमार करीना कपूर खान ने अपने 18 साल के अब तक के फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। यही वजह है कि करीना आज भी अपनी मन मुताबिक फीस की डिमांड करती हैं। ऐसे में मोटी रकम मांगने के चलते करण जौहर की फिल्म 'कल हो ना हो' उनके हाथ से निकल गई। बता दें कि करीना को यह ऑफर फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगी' की रिलीजिंग पर मिला था। गौरतलब है कि करीना ने फिल्म के लिए शाहरुख खान जितनी फीस मांगी थी।
श्रीदेवी
साल के शुरुआत में 24 फरवरी को कॉर्डियक अटैक से दुनिया छोड़ चलीं एक्ट्रेस श्रीदेवी को भी 'बाहुबली' जैसी मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म में बड़ा रोल ऑफर हुआ था। बता दें कि फिल्म में शिवगामी का रोल एस एस राजामौली ने पहले श्रीदेवी को ही ऑफर किया था लेकिन उनकी मोटी फीस की डिमांड की वजह से यह सुपरहिट रोल साउथ एक्ट्रेस रम्या कृष्णन की झोली में जा गिरा। गौरतलब है कि श्रीदेवी ने इस रोल के लिए 6 करोड़ रुपये की मांग रखी थी जो कि फिल्म के बजट से बाहर जा रही थी।
माधुरी दीक्षित
साल 80 के दशक से आज तक अपने फैन्स के दिलों में बसने वाली बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित को फिल्म इंडस्ट्री का नगीना कहे तो कोई बुराई नहीं होगी। ऐसा कई बार हुआ है जब माधुरी अपनी हाई डिमांट फीस के चलते कई फिल्मों को ना कह चुकी हैं।