63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा हो गई है। इसमें दक्षिण भारतीय फिल्म बाहुबली को उसका असली अवार्ड मिल गया है। रमेश सिप्पी समेत 11 लोगों की ज्यूरी ने साल 2015 में देश में फिल्म और अभिनय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सर्वश्रेष्ठ का चयन कर लिया है।
63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार
सर्वेश्रेष्ठ फिल्म- बाहुबलीः द बिगनिंग
एसएस राजमौली की निर्देशित साल 2015 में आई फिल्म 'बाहुबलीः द बिगनिंग' को नेशनल फिल्म अवार्ड का सर्वश्रेष्ठ फिल्म अवार्ड दिया गया। इस फिल्म को सलमान खान की बजरंगी भाईजान, संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी से ऊपर रखा गया। इसके रिलीज से ही इसे देश की सबसे उम्दा फिल्मों में से एक बताया जा रहा था।
63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- अमिताभ बच्चन (पीकू)
सदी के महानायक यानी बिग बी अमिताभ बच्चन को एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है। उन्हें बेस्ट एक्टर नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया है। अमिताभ को उनकी फिल्म पीकू में अभिनय के लिए यह अवार्ड दिया गया है।
63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार
इससे पहले अमिताभ तीन दफे और यह अवार्ड अपने नाम कर चुके थे। यह चौथी बार है जब अमिताभ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर चुना गया। इससे पहले उन्हें 1990 में 'अग्निपथ' के लिए, 2005 में 'ब्लैक' के लिए और 2009 में पा के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड मिल चुका है।
63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- कंगना रनौत (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)
63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड कंगना रनौत की झोली में आ गिरा है। कंगना ने पिछले साल आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में जबर्दस्त अभिनय किया था। कंगना के डबल रोल वाली इस फिल्म में कंगना ने अपने दूसरे चरित्र कुसुम सांगवन यानि दत्तो का किरदार इस तरह से निभाया था कि किसी को विश्वास नहीं हुआ कि वह कंगना ही है।