सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी विभिन्न जांच एजेंसियों की जांच जारी है। ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार एक्शन ले रहा है। एनसीबी की पूछताछ में रिया ने सारा अली खान, रकुल प्रीत समेत बॉलीवुड के कई बड़े लोगों का नाम लिया है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
रिया के इस खुलासे के बाद एनसीबी बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियों पर शिंकजा कसने की तैयारी में है। रिया की ड्रग्स को लेकर हुई चैट सामने आई है। जिससे कई सितारे जांच के घेरे में आ सकते हैं। इस चैट में बॉलीवुड के पांच टॉप एक्टर्स के नाम सामने आए हैं। हालांकि इसमें नाम एक ही अक्षर में लिखे गए हैं जिससे किसी के नाम का खुलासा तो नहीं हो पाया लेकिन अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है।
3 of 5
सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : instagram/saraalikhan95/shraddhakapoor/rakulpreet
रिपोर्ट्स की मानें तो रिया की N,J,S,D,K से ड्रग्स के लेन-देन को लेकर बात हुई है। N, D और K के बारे में कहा जा रहा है कि ये बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां हैं। इस बीच कहा जा रहा है कि एनसीबी जल्द ही ड्रग्स के इस्तेमाल के मामले में सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty
इस चैट कि मुताबिक N ने K से कहा मुझे कुछ एमडी मिले हैं। J, S से कहता है सीबीडी ऑइल भेजना। J को जया साहा माना जा रहा है वहीं एस को लेकर सारा और श्रद्धा के बीच कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं D ने K से कहा क्या आपके पास माल है? इसके जवाब में K ने कहा कि है, लेकिन घर पर। मैं बांद्रा में हूं। इस तरह से और भी चैट का खुलासा हुआ है। जिसमें ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर बात हो रही है।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि NCB के पास ड्रग सप्लायर्स की कई महत्वपूर्ण जानकारियां है। रिया ने ड्रग्स मामले में NCB को 25 नाम बताए थे। जिनमें से एनसीबी ने अभी 5 नामों का ही खुलासा किया है। एनसीबी की कार्रवाई के तहत अब तक रिया के अलावा 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें रिया के भाई शौविक भी शामिल हैं। याद दिला दें कि रिया फिलहाल जेल में हैं।