हरियाणा की रागिनी शैली की डांसर सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 से खूब नाम कमाया लेकिन इसके साथ ही विवाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही सपना चौधरी विवादों में फंस गईं हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 मौके जब सपना चौधरी को लेकर विवाद हुए।
2 मार्च को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ के गाने ‘हट जा ताऊ’ को लेकर विवाद हुआ है। यह गाना सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। हरियाणवी गायक विकास कुमार ने सपना चौधरी समेत फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को 7 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है। फिल्म डायरेक्टर आशु त्रिखा, अभिनेता जिम्मी शेरगिल, सिंगर सुनिधि चौहान, डांसर सपना चौधरी समेत 16 लोगों के नाम शामिल है। मामला ‘हट जा ताऊ पाछे नै’ गाने के कॉपीराइट का है।
इससे पहले सपना चौधरी अपनी एक रागिनी के कारण विवादों में आईं थीं। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागिनी 'बिगड़ग्या' गाईं थीं। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। रागिनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर भद्दे कमेंट्स किए गए और चरित्र हनन की कोशिश की गई। इस बात से आहत होकर सपना चौधरी ने जहर खा लिया और आत्महत्या की कोशिश की।
जून 2017 में सोशल मीडिया पर ऐसी 4-5 तस्वीरें वायरल हुई जिनमें सपना चौधरी एक होटल के कमरे में बैठी हुईं हैं और उनके सामने पुलिस खड़ी है। कुछ तस्वीरों में पुलिस भी उनके साथ चल रही है। ऐसा लग रहा है जैसे पुलिस ने उन्हें किसी मामले में पकड़ा है। उस समय ऐसी खबरें आई कि पुलिस रेड में सपना चौधरी को पकड़ा गया है लेकिन जल्द ही इन तस्वीरों का सच सबके सामने आ गया। जांच में पता चला है कि ये तस्वीरें हरियाणा में सपना चौधरी के एक शो की है।
बिग बॉस के घर में सपना चौधरी कई बार विवादों में फंसी। दरअसल, सपना ने प्रियांक के कहने पर अर्शी खान के ‘गोआ पुणे’ स्कैंडल के बारे में कुछ बोल दिया जो अर्शी को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इसे लेकर अर्शी के प्रचारक ने सपना पर एफआईआर भी दर्ज करवाई है।