सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वायपेयी स्टारर 'अय्यारी' रिलीज के चौथे दिन ही टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी। फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी जिसके बाद लगा कि माउथ पब्लिसिटी का फिल्म को फायदा मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
रिलीज के चौथे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'अय्यारी', 'पैडमैन' की रफ्तार भी हुई सुस्त
'अय्यारी' ने रविवार तक कुल 11.75 करोड़ रुपए कमाए थे। जिसके बाद सोमवार को कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक सोमवार को फिल्म ने केवल 1.50 करोड़ की कमाई की।
#Aiyaary - OVERSEAS...
Opening weekend: $ 944,000 [₹ 6.09 cr]
North America: $ 363k
UAE-GCC: $ 320k
UK: $ 65k
ANZ and Fiji: $ 99k
60 करोड़ के बजट में बनी 'अय्यारी' ने पहले दिन 3.25 करोड़, दूसरे दिन 4.25 करोड़, रविवार को 4.25 करोड़ रुपए और सोमवार को करीब 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने कुल 13.25 करोड़ कमा लिए हैं।
फिल्म को भारत में कुल 1754 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। अन्य देशों में इसे 396 स्क्रीन्स मिले हैं। कुल 2150 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई यह मल्टीस्टारर फिल्म बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी। आर्मी बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेई के अलावा नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर और रकुल प्रीत जैसे सितारे हैं।
वहीं अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘पैडमैन’ बॉक्स ऑफिस पर अब तक 72 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। फिल्म का दूसरे वीकेंड का कुल बिजनेस 9 करोड़ 3 लाख रुपए रहा है। पहले हफ्ते में फिल्म 62 करोड़ 87 लाख रुपए का बिजनेस करने में कामयाब रही है। जल्द ही अक्षय कुमार की यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
#PadMan biz at a glance...
Week 1: ₹ 62.87 cr
Weekend 2: ₹ 9.03 cr
Total: ₹ 71.90 cr
India biz.