सिंगर अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे नामचीन गायकों में शुमार होते हैं। जो अपने मीठे सुर और शानदार गायिकी के लिए जाने जाते हैं। आज अरिजीत सिंह का जन्मदिन है। वह 31 साल के हो गए हैं। अरिजीत कभी अपनी गायिकी के लिए फैन्स के बीच लोकप्रिय रहे तो दूसरी ओर विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है।
अरिजीत सिंह गुलाम अली, जगजीत सिंह, मेहंदी हसन को सुनना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में अरिजीत का पहला गाना 2011 में आई फिल्म 'मर्डर 2' का 'फिर मोहब्बत करने चला है तू...' था। इस गाने के रिलीज ने अरिजीत को रातों-रात स्टार बना दिया था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अरिजीत ने ये गाना 2009 में गाया था लेकिन ये उस वक्त रिलीज नहीं हो सका। अरिजीत इस गाने को गाकर भूल चुके थे। बाद में जब ये गाना 2011 में रिलीज हुआ तो इस बात की जानकारी भी अरिजीत के दोस्त ने उन्हें दी थी।
अरिजीत 45 मिनट गाने लिए के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं बॉलीवुड के एक गाने के लिए अरिजीत की फीस 16 लाख तक है। इतनी फीस के बाद भी अरिजीत एकदम सादा जीवन जीते हैं। उनके पास खुद की कार तक नहीं है। अरिजीत आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल करना पसंद करते हैं।
अरिजीत सिंह की पहली शादी को लेकर अब तक राज बना हुआ है। शादी को लेकर भी चर्चा होती रही है और अब तक यह राज ही बना हुआ है अरिजीत ने 2014 में कोयल रॉय से शादी की। जो पहले से ही एक बच्ची की मां हैं। पहली शादी को लेकर कहा जाता है अरिजीत की पहली शादी जल्दबाज़ी के फैसले के कारण हुई थी इसलिए रिश्ता देर तक नहीं टिक सका।
जब सलमान खान एक अवॉर्ड शो को होस्ट कर रहे थे तब सिंगर अरिजीत सिंह को 'आशिकी-2' के लिए बतौर बेस्ट सिंगर नॉमिनेट किया गया था। कहा जाता है कि जब अरिजीत का नाम अनाउंस हुआ तब वो सो रहे थे। जब उन्हें किसी ने जगाया तो वो कैजुअल शर्ट और चप्पल पहनकर ही स्टेज पर पहुंच गए। सलमान को अरिजीत का ये रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया और जब सलमान ने उनसे पूछा कि क्या आप सो रहे थे तो अरिजीत ने जवाब दिया कि आप लोगों ने सुला दिया। बस अरिजीत की यही गलती उनपर भारी पड़ गई और इस गलती के लिए उन्हें सलमान से सरेआम माफी मांगनी पड़ी लेकिन सलमान ने अरिजीत को उनके लिए गाने से बैन कर दिया।