फिल्म जगत में अब स्टारकिड्स का दौर चल चुका है। 90 के दशक के अभिनेत्री और अभिनेता अब फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में कई फिल्म अभिनेताओं के बच्चे बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए कतार में खड़े हैं। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड के उन 5 अभिनेताओं की बेटियों को जो कभी-भी बॉलीवुड में दस्तक दे सकती हैं...
80 और 90 के दशक के मशहूर अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली तो बॉलीवुड में डेब्यू कर ही चुके हैं। लेकिन अब बारी हैं उनकी बेटी साना पंचोली की। बता दें कि सूरज ने फिल्म 'हीरो' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था लेकिन वह कुछ कमाल नहीं कर सके। वहीं, अब आदित्य की बेटी बॉलीवुड में एंट्री कर अपने पिता का नाम जरूर रोशन कर सकती हैं। लेकिन अभी ऐसी कोई खबर नहीं है कि कब साना फिल्मों में नजर आएंगी।
3 of 6
ananya pandey with family
इस लिस्ट में मशहूर कॉमेडी अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का भी नाम आता है। यह तय है कि अनन्या जल्द ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के अपोजिट होंगी। अनन्या लाइमलाइट में अक्सर बनी रहती हैं। उन्हें ज्यादार स्टार पार्टी में देखा जाता है।
सुपरहिट अभिनेता गोविंदा की बेटी और बेटा दोनों ही फिल्म जगत में उतरने की तैयारी में हैं। बात करें गोविंदा की बेटी टीना की तो वह एक्टिंग में रूचि रखती हैं और खूबसूरती में किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। हालांकि टीना लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन फिल्मों में आने के लिए वह खुद को तैयार करने में लगी हुई हैं।
इस कड़ी में फ्लॉप अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का नाम भी शामिल है। शनाया दिखने में किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। उन्होंने अक्सर स्टार पार्टी और इवेंट में देखा जाता रहा है। वह अभिनेता अनिल कपूर की भतीजी हैं। शनाया को लेकर भी अटकलें लगाई जाती रही हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी।