कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जिंदगी से जुड़ी कई बातों के बारे में तो आप जानते होंगे लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जिनके बारे में शायद आपको नहीं पता हो। जीहां हम बात कर रहे हैं शादी की। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां हैं शादीशुदा हैं लेकिन आपको इस बात की कानों-कान खबर नहीं। आगे तस्वीरों में देखें, कौन सी हैं ये एक्ट्रेस।
अदिति राव हैदरी ने 21 साल की उम्र में ही सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। मगर यह बात अदिति ने बॉलीवुड में एंट्री के दौरान छिपाकर रखी थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है।
3 of 6
राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर
राधिका आप्टे ने साल 2012 में विदेशी म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर ली थी लेकिन इसे 1 साल तक दुनिया से छुपाकर रखा। बताया जाता है कि, इनकी मुलाकात 2011 में तब हुई थी जब राधिका कंटेम्परेरी डांस सीखने के लिए लंदन गई थीं। एक साल डेटिंग के बाद दोनों ने 2012 में शादी की।
सुरवीन चावला ने 28 जुलाई 2015 में ही बिजनेसमैन अक्षय ठक्कर से इटली में शादी कर ली थी। अक्षय से एक्ट्रेस की मुलाकात 2013 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
कई फिल्मों में बोल्ड कैरेक्टर प्ले कर चुकीं एक्ट्रेस माही गिल भी शादीशुदा हैं। माही गिल की शादी काफी जल्दी हो गई थी। एक इंटरव्यू में माही ने इस बात को स्वीकारा था कि मेरी पहली शादी के वक्त में मेच्योर नहीं थी। खबरों के मुताबिक माही इस वक्त गोवा के एक होटल ओनर को डेट कर रहीं हैं।